Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   assaulted barber's son Ritesh at Sharda Vihar turn, clashed with policeman intervening, assault video viral.

कोरबा में सरेआम गुंडागर्दी: नाई दुकान संचालक के बेटे को पीटा,बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मी से भी भिड़ा बदमाश

Tue, 17 Nov 2026 04:16 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 17 Nov 2026 04:16 PM IST
सार

कथित आदतन बदमाश पंकज शर्मा ने नाई दुकान संचालक के बेटे रितेश श्रीवास के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मी से भी धक्का-मुक्की की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन
assaulted barber's son Ritesh at Sharda Vihar turn, clashed with policeman intervening, assault video viral.
शारदा विहार में बदमाश युवक का आतंक,नाई दुकान संचालक के बेटे से सरेआम मारपीट

विस्तार

कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद दिख रहे हैं। मुड़ापार शारदा विहार मोड़ के पास सरेआम मारपीट की एक घटना सामने आई है। एक आदतन बदमाश ने नाई दुकान संचालक के बेटे को बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शारदा विहार निवासी पंकज शर्मा ने रितेश श्रीवास के साथ मारपीट की। रितेश के पिता केदार श्रीवास की शारदा विहार मोड़ मुड़ापार में नाई की दुकान है। रितेश अपनी दुकान के सामने अपने पिता की दुकान पर गया हुआ था। पंकज शर्मा ने वहां पहुंचकर रितेश से अभद्र भाषा में बात की। रितेश के विरोध करने पर पंकज ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में रितेश के सिर पर चोट आई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। घटना का वीडियो किसी ने चलभाष में कैद कर लिया जो अब सामाजिक माध्यम पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी को सरेआम मारपीट करते साफ देखा जा सकता है। पीड़ित ने मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिसकर्मी से भिड़ा बदमाश
मारपीट होते देख पास में रहने वाले पुलिसकर्मी रूपम राजपूत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की। लेकिन बदमाश पंकज शर्मा पुलिसकर्मी से भी भिड़ गया। उसने पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की भी की। इस सरेआम घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदतन बदमाश का आतंक
स्थानीय लोगों के अनुसार, पंकज शर्मा की हरकतों से मोहल्ले के लोग परेशान हैं। उस पर पहले से ही कई मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। वह अक्सर लोगों से विवाद और मारपीट करता रहता है। नशे में धुत होकर गाली-गलौज करना उसकी आदत बन गई है। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शारदा विहार में बदमाश युवक का आतंक,नाई दुकान संचालक के बेटे से सरेआम मारपीट

शारदा विहार में बदमाश युवक का आतंक,नाई दुकान संचालक के बेटे से सरेआम मारपीट

 

शारदा विहार में बदमाश युवक का आतंक,नाई दुकान संचालक के बेटे से सरेआम मारपीट

शारदा विहार में बदमाश युवक का आतंक,नाई दुकान संचालक के बेटे से सरेआम मारपीट

 

शारदा विहार में बदमाश युवक का आतंक,नाई दुकान संचालक के बेटे से सरेआम मारपीट

शारदा विहार में बदमाश युवक का आतंक,नाई दुकान संचालक के बेटे से सरेआम मारपीट

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed