फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Accused drank phenyl inside bathroom of police station

Korba: सिविल लाइन थाने के बाथरूम के अंदर आरोपी ने पिया फिनायल, घटना की सूचना से मचा हड़कंप

Tue, 27 Aug 2024 10:29 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 27 Aug 2024 10:29 PM IST
सार

पकड़ा गया युवक शातिर चोर है, पुलिस ने उसे एक्टिवा चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है और फिनायल पीने की सूचना पर उसे जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Accused drank phenyl inside bathroom of police station
अस्पताल में चल रहा उपचार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के सिविल लाइन थाना पुलिस चोरी के मामले में 20 वर्षीय रोहित राजपूत संजय नगर निवासी को लेकर आई हुई थी, जहां उससे पूछताछ कर ही रही थी। इस दौरान बाथरूम जाने के बहाने थाने के बाथरूम के अंदर रखे फिनायल को पी गया। जब काफी समय बाद बाहर निकाला तो घटनाक्रम की जानकारी हुई। आरोपी के मुंह से झाग निकलने लगा। साथ ही आवाज लड़खड़ाने लगी। पुलिस को अंदेशा हुआ कि आरोपी ने फिनायल पी लिया है। इसके बाद तत्काल उसे सिविल लाइन थाने के बाहर खड़े पुलिस वाहन में लेकर जिला मेडिकल कॉलेज पहुंची। जहां उसका उपचार अभी जारी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले निहारिका क्षेत्र में काफी दिनों से बाइक और एक्टिवा की लगातार चोरी के मामले सामने आ रहे थे। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। निहारिका क्षेत्र के गरिमा मेडिकल के पास एक चोरी की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जिसमें संजय नगर निवासी रोहित राजपूत की चोरी करते समय कैद हो गया था। जिसके आधार पर उसकी तलाश की जा रही थी। 
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे उसे मुखबिर की सूचना पर दबोचा और उसे सिविल लाइन थाने लाया गया, जहां उससे पूछताछ कर ही रही थी। इस दौरान उसने फिनायल पी लिया। घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस के आला अधिकारी जिला मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। सीएसपी भूषण, सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना मौके पर मौजूद थे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए युवक के बारे में डॉक्टर से हाल-चाल जाना। जहां फिलहाल अभी युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने बताया कि पकड़ा गया युवक शातिर चोर है, पुलिस ने उसे एक्टिवा चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है और फिनायल पीने की सूचना पर उसे जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है आगे की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed