फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Accident at Korba Buka Dam Fish farming worker drowned

कोरबा के बुका डैम में हादसा: मछली पालन कर रहे कर्मचारी की डूबने से हुई मौत, 20 फीट गहरे पानी से बाहर निकाला शव

Sat, 25 Oct 2025 12:45 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 25 Oct 2025 12:45 PM IST
सार

कोरबा के बुका पिकनिक स्पॉट पर मछली पालन के दौरान रस्सी से फाउटिंग हाउस लौटते समय एक 24 साल के युवक आशीष मरावी की गहरे पानी में डूबने  से मौत हो गई। गोताखोरों की टीम ने 20 फीट गहरे पानी से शव को बरामद किया। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Accident at Korba Buka Dam Fish farming worker drowned
एक कर्मी की डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत बुका पिकनिक स्पॉट में मछली पालन के कार्य में लगे एक कर्मी की डूबने से मौत हो गई। जहां इस घटना की सूचना बांगो थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि 24 वर्षीय आशीष मरावी पिता प्रेम सिंह मरावी मेलनाडीह खुंटाघाट थाना रतनपुर निवासी है, जो बुका के कॉटेज हाउस में रहता था।

विज्ञापन


महिला समिति द्वारा संचालित मछली पालन में काम करता था। शुक्रवार की सुबह बुका डेम पर रस्सी के सहारे फाउटिंग हाउस पर तीन कर्मचारी काम करने गए हुए थे। जहां काम कर रस्सी के सहारे वापस आ रहे थे। इस दौरान अचानक 24 वर्षीय आशीष मरावी नीचे गिर गया, जहां गिरने के बाद गहरे पानी में समा गया। उसे बचाने के लिए दो दोस्तों ने भी छलांग लगाई। लेकिन आशीष का कुछ पता नहीं चल सका। काफी खोजबीन करने के बाद जब वह नहीं मिला तो इसकी सूचना बांगो थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


आशीष की तलाश के लिए जिला प्रशासन द्वारा नगर सेवा के गोताखोर की टीम को बुलाया गया। जहां आठ कर्मचारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद शनिवार की सुबह आशीष का शव रेस्क्यू टीम ने कांटा के सहारे लगभग 20 फिट नीचे पाया और उसे ऊपर खींचा गया। कई घंटे रेस्क्यू के बाद शव बरामद हुआ। तब जाकर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांगो थाना प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बताया कि आशीष मरावी के साथियों और परिजनों का बयान दर्ज किया गया। जहां कई बातें सामने आई थी। अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और वह नीचे गिर गया। जिसके चलते यह घटना सामने आई। फिलहाल, इस मामले में जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि मछली पालन में काम कर रहे है आशीष मरावी और उसके अन्य दोस्त एक ही गांव के रहने वाले हैं। सभी बुका में ही रहकर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed