{"_id":"68fcd1e4560ab10a110c2858","slug":"a-speeding-bike-rider-hit-a-pedestrian-the-injured-died-during-treatment-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा: तेज रफ्तार बाइक चालक ने राहगीर को मारी ठोकर, घायल की इलाज के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: तेज रफ्तार बाइक चालक ने राहगीर को मारी ठोकर, घायल की इलाज के दौरान हुई मौत
Sat, 25 Oct 2025 07:10 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 25 Oct 2025 07:10 PM IST
सार
कोरबा में हरदीबाजार थाना क्षेत्र से तीन किलोमीटर दूर कटकीडबरी गांव का है जहां मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया इस हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्गों को पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में शख्स की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा में हरदीबाजार थाना क्षेत्र से तीन किलोमीटर दूर कटकीडबरी गांव का है जहां मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया इस हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्गों को पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया उसके बाद हालात गभीर होने पर जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि 52 वर्षीय नरेंद्र कंवर अपने घर से शनिवार की सुबह 10:00 बजे घर से कुछ दूरी पर नाला में नहाने के लिए जा रहा था इस दौरान घर से निकल ही था की कुछ ही दूरी पर एक बाइक सवार युवक ने ठोकर मारते हुए मौके से फरार हो गया जहां नरेंद्र कंवर सड़क पर नीचे गिर गया और उसके सर पर गंभीर अंदरूनी चोट आई देखते हैं देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और परिजन भी मौके पर पहुंचे तब तक बाइक चालक मौके से फरार हो चुका था।
विज्ञापन
घायल बुजुर्ग को परिजनों ने पहले हरदी बाजार स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर उपचार के दौरान उसकी हालत गंभीर बताते हुए जिला मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी जहां अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े बेटे सावन कुमार कंवर ने बताया की हादसे के बाद उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाई तब तक उसकी मौत हो चुकी थी उसके सर पर गंभीर चोट थी जिसके चलते उसके पिताजी की मौत हुई है। मृतक खेती किसानी का काम करता है और घर पर बेटी और बहू समय पूरा परिवार है ऐसे में इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से मिले मेमू के आधार पर बयान दर्ज किया गया है जांच के लिए संबंधित थाने को डायरी भेजी जाएगी।
विज्ञापन