{"_id":"69a4367759e78e0d410f3875","slug":"5-ft-venomous-ahiraj-snake-stuck-in-35-ft-well-for-two-days-korba-news-c-1-1-noi1487-4005642-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: 35 फिट गहरे कुएं में पिछले दो दिन से गिरा था 5 फिट का जहरीला अहिराज सांप, किया गया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: 35 फिट गहरे कुएं में पिछले दो दिन से गिरा था 5 फिट का जहरीला अहिराज सांप, किया गया रेस्क्यू
Sun, 01 Mar 2026 07:02 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 07:02 PM IST
सार
कोरबा जिले के हरदी बाज़ार गांव में एक ऐसी घटना घटी , जिसमें मानव और जीवों के बीच प्रेम भावना दिखी।
विज्ञापन
korba
विस्तार
कोरबा जिले के हरदी बाज़ार गांव में एक ऐसी घटना घटी , जिसमें मानव और जीवों के बीच प्रेम भावना दिखी, दरअसल कोरबा जिले के हरदीबाजार गांव के दीपक टंडन के घर के कुएं में एक जहरीला अहिराज सांप गिरा हुआ था जिसको बचाने के उद्देश्य से पहले दिन घर वालों ने बाल्टी लटका दिया ताकि वो खुद से रस्सी के मदद से बाहर निकल जाए पर दूसरे दिन पुनःउठ कर सुबह देखा तो वो कुएं में ही तैरते मिला, जब घर वालों को समझ आगया कि इसका निकलना संभव नहीं है तो घटना की जानकारी तत्काल वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम (नोवा नोवा ) दी गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यूअर जितेंद्र सारथी ने अपनी टीम के साथ 34 किलोमीटर दूर हरदी बाज़ार पहुची।
विज्ञापन
गांव पहुंचने पर तय प्रोटोकॉल के तहत रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया,करीब आधे घंटे तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन में सांप को बाल्टी के मदद से बाहर निकालने में कामयाबी मिली और आखिरकार सुरक्षित थैले में डाला गया। सफल रेस्क्यू के बाद घर वालों के साथ लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
जितेंद्र सारथी ने बताया यह सांप बेहद ही जहरीला होता हैं पर यह बहुत शांत होता हैं और अन्य सांपों को खाकर उनकी संख्या को नियंत्रण करता हैं और जैव विविधता में अपनी एहम भूमिका निभाता हैं, उसके पश्चात पंचनामा तैयार कर उसे सुरक्षित प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ा गया।जितेंद ने बताया कि कुएं की गहराई लगभग 35 फिट था वही सांप की लंबाई 5 फिट था।
विज्ञापन
(अहिराज )वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची–2 में संरक्षित प्रजाति है, इसको मारना, पकड़ना, बेचना या नुकसान पहुँचाना कानूनन अपराध है, ऐसे मामले में दोषी पाए जाने पर जुर्माना और सजा दोनों का प्रावधान है।