फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   16-year-old girl sexual asault while returning from fair in korba

16 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म: छोटे भाइयों संग गई थी मेला देखने, मुंह दबाकर दो युवक खींच ले गए खेत में

Sat, 28 Jan 2023 02:04 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 28 Jan 2023 02:04 PM IST
सार

परिजनों को जब लड़की से दुष्कर्म का पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू की गई। करीब 12 घंटे बाद पुलिस ने उतरदा के लोटनारा निवासी सुमन नेताम और संतु नेताम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने दुष्कर्म की बात स्वीकार कर ली है। 

विज्ञापन
16-year-old girl sexual asault while returning from fair in korba
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में 16 साल की लड़की से दो लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की अपने छोटे भाई-बहनों के साथ मेला देखने के लिए गई थी। लौटते समय रास्ते में दो युवकों ने लड़की का मुंह दबाया और खींच कर खेत में ले गए। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। लड़की के साथ गए बच्चों ने परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला हरदीबाजार थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


सक्ति दाई के मंदिर में लगता है मेला
जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत उतरदा के ग्राम सक्तिखर्रा में सक्ति दाई का मंदिर है। इस गांव में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना के लिए बुजुर्ग विधि-विधान से पूजा-पाठ कर मेले का आयोजन करते हैं। इसमें आसपास के कई गांव के लोग भी पहुंचते हैं। इस बार मेले का आयोजन गुरुवार को किया गया था। मेला देखने के लिए पास के गांव की रहने वाली 16 साल की लड़की अपने छोटे भाई-बहनों के साथ पहुंची हुई थी। 
विज्ञापन




रात को घर लौटते समय युवक खींच कर ले गए
पुलिस ने बताया कि रात करीब 8-9 बजे के बीच सभी बच्चे मेले से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सूनसान जगह पर दो युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद लड़की का मुंह दबाकर उसे पास के खेत में खींचकर ले गए। वहां दोनों ने लड़की से दुष्कर्म किया। इस बीच लड़की के साथ गए बच्चे भागकर घर पहुंचे और परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन उसे तलाश करने निकले तो रास्ते में डरी-सहमी लड़की रास्ते में मिल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया
परिजनों को जब लड़की से दुष्कर्म का पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू की गई। करीब 12 घंटे बाद पुलिस ने उतरदा के लोटनारा निवासी सुमन नेताम और संतु नेताम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने दुष्कर्म की बात स्वीकार कर ली है। लड़की ने भी आरोपियों को पहचान लिया। इसके बाद दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed