फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   11 people of same family injured in road accident in korba

परिवार पर हादसे की दोहरी मार: पहले कार की हुई टक्कर, रेफर किया तो एंबुलेंस जा घुसी ट्रक में, 11 घायल, 6 गंभीर

Sat, 04 Feb 2023 02:54 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 04 Feb 2023 02:54 PM IST
सार

कोरिया निवासी एक परिवार पर हादसे की दोहरी मार पड़ी है। पहले तो उनकी कार सूरजपुर में हादसे का शिकार हो गई। जब वहां से गंभीर घायलों को रायपुर रेफर किया गया तो एंबुलेंस कोरबा में ट्रक से जा टकराई। हादसे में छह की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
11 people of same family injured in road accident in korba
हादसे में घायल छह लोगों को कोरबा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - फोटो : हादसे में घायल छह लोगों को कोरबा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में शनिवार को एक परिवार पर हादसे की दोहरी मार पड़ी है। दो साल के बच्चे को लेकर इलाज के लिए जा रहा परिवार की कार दूसरी कार से जा टकराई। इस टक्कर में छह लोग घायल हो गए। इनमें से पांच को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया तो उन्हें लेकर जा रही एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। इन हादसों में बच्चे सहित कुल 11 लोग घायल हुए हैं। इनमें से छह की हालत गंभीर है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा बांगो थाना क्षेत्र में हुआ है।

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, कोरिया जिले का रहने वाला कुर्रे परिवार के दो साल के बच्चे आयान बीमार है। उसका इलाज कराने केलिए परिवार के लोग कार से अंबिकापुर जा रहे थे। इस दौरान सूरजपुर के पास एक अन्य कार से उनकी टक्कर हो गई। इससे कार सवार सभी आठ लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने परिवार के अन्य लोगों को हादसे की सूचना दी। इस बीच पांच लोगों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रायपुर रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद एंबुलेंस से गंभीर घायलों परिवार के दो अन्य लोग लेकर निकले। अब एंबुलेंस कोरबा के चोटिया में सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। इसके चलते एंबुलेंस चालक सहित सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गए। यहां भी पुलिस ने सभी घायलों जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें छह लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इसमें बच्चा आयान सहित जेनी देवी, पवन कुमारी, दुलारी बाई, जयकली और राजकुमार शामिल हैं। इनके साथ ही पांच अन्य पुरूष भी घायल हैं। पुलिस ने बताया कि आगे कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed