Korba: सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टक्कर, बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत
20 वर्षीय सुभम मानिकपुरी, 21वर्षीय सूरज प्रजापति, 21 वर्षीय चिंटू प्रजापति 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। तीनों बचपन के मित्र थे जो किसी काम से पसान से पेन्ड्रा की ओर आ रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेंड्रा में सड़क किनारे खड़े कंटेनर में बाइक सवार तीन युवक जा घुसे। तीनों बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बीती रात की है जहाँ पेंड्रा जिले के कोटमी थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक कोरबा जिले के पासान थाना अंतर्गत दर्रीपारा के रहने वाले हैं तीनों दोस्त थे और पासान से पेंड्रा वेल्डिंग का काम करने जा रहे थे। इस दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रक कंटेनर में जा घुसे जहां तीनों की घटना स्थल पर मौत हो गयी। कोटमी चौकी प्रभारी चंदन सिह ने बताया कि हादसे में 20 वर्षीय सुभम मानिकपुरी, 21वर्षीय सूरज प्रजापति, 21 वर्षीय चिंटू प्रजापति 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। तीनों बचपन के मित्र थे जो किसी काम से पसान से पेन्ड्रा की ओर आ रहे थे। कोटमी पेट्रोल पंप के किनारे खड़े ट्रेलर के पिछले हिस्से से टकरा गए घटना के बाद मामला दर्ज कर लिया गया।