फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   husband kills wife by pushing her into ditch on character suspicion

Mahasamund: पत्नी के चरित्र पर संदेह था, खाई में धकेलकर मार डाला, पुलिस से कहा था- सेल्फी लेते समय गिर गई

Sat, 12 Nov 2022 01:13 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महासमुंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महासमुंद Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 12 Nov 2022 01:13 PM IST
सार

एसपी भोजराम पटेल ने बताया कि पूछताछ पर दोनों के बातें मेल नहीं खाने से पुलिस को सोनू पर संदेह हुआ और सख्ती से पूछताछ की। इस पर सोनू ने सच्चाई बता दी। उसे चित्रलेखा के चरित्र पर संदेह था। पत्नी के मायके  पहुंचा तो उसकी हत्या की साजिश रच दी। 

विज्ञापन
husband kills wife by pushing her into ditch on character suspicion
चित्रलेखा (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में एक युवक ने अपनी पत्नी की चरित्र संदेह में हत्या कर दी। आरोपी पत्नी और अपनी भांजी को घुमान का झांसा देकर ले गया था। फिर पहाड़ी से अपनी पत्नी को खाई में धक्का दे दिया। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने कहानी सुना दी कि सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से वह गिर गई। पूछताछ में पति और भांजी की बातों में मेल नहीं होने पर मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला खल्लारी थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


पत्नी के भाई को फोन कर बताया कि पहाड़ी से गिर गई
सोनू चक्रधारी की पत्नी चित्रलेखा के मायके महासमुंद के कुम्हारपारा में 6 नवंबर को छठी का कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने पति-पत्नी पहुंचे थे। अगले दिन 7 नवंबर की सुबह 11 बजे पत्नी चित्रलेखा और भांजी को लेकर सोनू खल्लारी मंदिर घूमने गया था। वहां से दोपहर करीब 3 बजे पत्नी के भाई वीरेंद्र को कॉल किया। बताया कि चित्रलेखा पहाड़ी से नीचे गिर गई है और नहीं मिल रही है। इस पर वीरेंद्र अपने साथी रतन चक्रधारी के साथ मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक उसकी बहन की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन




भांजी बोली- जबरदस्ती पहाड़ी पर खींचकर ले गया
वीरेंद्र ने सोनू पर शक जताते हुए थाने में FIR दर्ज करा दी। पुलिस ने पूछताछ की तो सोनू ने बताया कि मंदिर दर्शन कर कुछ सीढ़ी से नीचे उतरते समय सेल्फी लेने के दौरान पैर फिसल जाने से खाई में चित्रलेखा की गिरकर मौत हो गई। वहीं भांजी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि चित्रलेखा खल्लारी मंदिर दर्शन कर कुछ सीढ़ी नीचे आई, लेकिन सोनू फिर उसे ऊपर भीम पांव पहाड़ी पर ले जाना चाहता था। चित्रलेखा ने पैर दर्द के चलते इनकार किया, फिर भी जबरदस्ती खींचकर ले गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी के मायके में ही रची हत्या की साजिश
एसपी भोजराम पटेल ने बताया कि पूछताछ पर दोनों के बातें मेल नहीं खाने से पुलिस को सोनू पर संदेह हुआ और सख्ती से पूछताछ की। इस पर सोनू ने सच्चाई बता दी। उसे चित्रलेखा के चरित्र पर संदेह था। पत्नी के मायके  पहुंचा तो उसकी हत्या की साजिश रच दी। इसी के तहत घुमाने के बहाने भीमखोज स्थित खल्लारी मंदिर पहाड़ी पर घुमाने ले गया और फिर वहां से नीचे धक्का दे दिया। इसके चलते चित्रलेखा नीचे खाई में गिर गई और उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed