{"_id":"5b7296e542c7923b404a0a9c","slug":"kiki-challenge-takes-one-more-live-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीकी चैलेंज पूरा करने के लिए नाचते हुए नदी में कूदा युवक, डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीकी चैलेंज पूरा करने के लिए नाचते हुए नदी में कूदा युवक, डूबने से मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोंकण
Updated Tue, 14 Aug 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
कीकी चैलेंज के प्रति देशभर के कई राज्यों की पुलिस ने दिशानिर्देश जारी किए हैं। लेकिन फिर भी ऐसे मामले कम नहीं हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से भी एक मामला सामना आया है। यहां एक युवक कीकी चैलेंज पूरा करने के लिए उफनती नदी में कूद गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक युवक का नाम सैयज अहमद (37) था। वह नदी के पास खड़ा होकर अपने दोस्तों से बात कर रहा था। इसके बाद उसने अपने दोस्तों से कीकी चैलेंज पूरा करने की शर्त लगाई और डांस करते हुए नदी में कूद गया। घटना के वक्त वहां और भी कई लोग मौजूद थे। लेकिन उन्होंने युवक को बचाने की बजाय उसका वीडियो बनाया।
विज्ञापन
जब वह नदी में कूदा तो उसका बहाव काफी तेज था। जिससे वह काफी दूर तक चला गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी। काफी प्रयास करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि वह अहमद की तलाश कर रही है और उसके दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन