फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   khairagargh bypoll union minister prahlad patel targeted congress

खैरागढ़ उपचुनाव: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कांग्रेस पर लगाया प्रदेश को दिवालिया करने का आरोप, मिला ये जवाब

Wed, 06 Apr 2022 05:29 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 06 Apr 2022 05:29 PM IST
सार

धान बोनस को लेकर दिए गए केंद्रीय खाद्य, उद्योग एवं जल शक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के इस बयान के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति का पारा ऊपर चढ़ गया है। कांग्रेस ने उनके इस बयान पर पलटवार किया है। 
 

विज्ञापन
khairagargh bypoll union minister prahlad patel targeted congress
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय खाद्य, उद्योग एवं जल शक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बुधवार को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ को दिवालिया करने पर अमादा है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार को सलाह देते हुए कहा कि सरकार केंद्र द्वारा भेजे गए रुपयों का सही से इस्तेमाल करे। प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि राज्य कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है और सरकार धान बोनस दे रही है। धान बोनस को लेकर दिए गए उनके इस बयान के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति का पारा ऊपर चढ़ गया है। कांग्रेस ने उनके इस बयान पर पलटवार किया है। 

विज्ञापन


दरअसल, छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। जिसके लिए नेताओं ने लामबंदी शुरू कर दी है। सीएम भूपेश बघेल क्षेत्र में प्रचार प्रसार कर रहे हैं तो वहीं भाजपा ने उपचुनाव के रण में केंद्रीय मंत्रियों को उतार दिया है। खैरागढ़ विधानसभा में लोधी समाज के लोग ज्यादा हैं ऐसे में भाजपा लोधी वोटरों का धुव्रीकरण करने में लगी है। केंद्रीय खाद्य, उद्योग एवं जल शक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भी इसी समाज से आते हैं। खैरागढ़ के अमलीडीह में BJP उम्मीदवार के समर्थन में हुई सभा में शामिल होने के लिए राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल यहां पहुंचे थे। 
विज्ञापन


जनसभा के बाद उन्होंने कहा कि केंद्र ने जल शक्ति मिशन के लिए राज्य सरकार को 1431 करोड़ रुपए दिए थे, लेकिन सरकार जनता को उसका कोई फायदा नहीं दिया। इस दौरान पीएम मोदी की तर्ज पर उन्होंने खुद को चौकीदार बताते हुए कहा कि कांग्रेस का पाखंड बेनकाब करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यहां की कांग्रेस सरकार ने कोई ऐसा काम नहीं किया है जिसके आधार पर वो वोट मांग सकें। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने डरकर खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा की है। अगर भूपेश सरकार को ये करना ही था तो सरकार बनने के तीन साल से ज्यादा समय तक इंतजार क्यों कर रही थी। इसका जवाब कांग्रेस सरकार को जनता को देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस ने केंद्रीय खाद्य, उद्योग एवं जल शक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के धान खरीदी पर दिए गए बयान की निंदा की है। कांग्रेस ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा की सोच है कि किसानों को ज्यादा पैसे देना राज्य को दिवालिया बनाना है। पार्टी ने पूर्व सीएम रमन सिंह पर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रमन सिंह सरकार ने 300 रुपये धान बोनस किसानों को नहीं दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय खाद्य, उद्योग एवं जल शक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का बयान भाजपा की मानसिकता को उजागर करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed