फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Karma's son will stand against the Naxalites by raman singh govt

कर्मा के बेटे को नक्सलियों के खिलाफ खड़ा करेगी रमन सरकार

Tue, 26 May 2015 06:50 PM IST
Updated Tue, 26 May 2015 06:50 PM IST
विज्ञापन
Karma's son will stand against the Naxalites by raman singh govt

आंदोलन के दौरान काफी संख्या में आदिवासियों के साथ पुलिस वालों और नक्सलियों की जान चली गई थी। हालांकि बाद में नक्सली हमले में महेन्द्र कर्मा की मौत हो गई थी। कर्मा की मौत के बाद उनके बेटे छविन्द्र कर्मा ने हाल ही में विकास संघर्ष समिति का गठन किया था, जिसे नक्सलियों के खिलाफ मोर्चा माना जा रहा है।

विज्ञापन


अपने पिता के ही शब्दों में छविन्द्र कर्मा ने कहा कि वह ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में सरकार के विकास कार्यक्रमों को लागू करने और ग्रामीणों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अभियान चलाएंगे जिससे वो नक्सलियों का विरोध कर सकें।
विज्ञापन


वहीं आईजी कल्लूरी ने विकास समिति को समर्थन का बचाव करते हुए कहा कि राष्ट्रीय मीडिया इसे सलवा जुडुम से जोड़कर गलत तरीके से प्रचारित कर रहा है। ऐसे में कुछ लोगों को इस अच्छे अभियान को कोर्ट में चुनौती देने का मौका बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा सलवा जुडुम माना जा रहा है आंदोलन

Karma's son will stand against the Naxalites by raman singh govt

उन्होंने बताया कि यह एतिहासिक समय है जब नक्सलियों की हिंसा के खिलाफ प्रभावित इलाकों में नकारात्मकता बढ़ती जा रही है। इस दिशा में विकास संघर्ष समिति एक बेहतरीन प्रयास हो सकती है। आईजी के अनुसार हम लोग हिंसा से इसे दूर रखने का प्रयास कर बस्तर के प्रभावित इलाकों में विकास का प्रयास करेंगे।

वहीं इस पर छविन्द्र कहते हैं कि इसकी वजह से उनके परिवार को भी हिंसात्मक विरोध का सामना करना पड़ सकता है, आज ही माओवादियों ने उनके दो परिवारीजनों को मार डाला। इसके बावजूद हम इसे पूरी तरह अहिंसक रखने का प्रयास करेंगे। वहीं प्रदेश कांग्रेस ने छविन्द्र और उनकी इस मुहिम से खुद को दूर ही रखा है।

आईजी कल्लूरी ने दिया छविन्द्र कर्मा को समर्थन

Karma's son will stand against the Naxalites by raman singh govt

कुछ साल पहले नक्सलियों के खिलाफ सलवा जुडुम जैसा बड़ा अभियान छेड़ने वाले कांग्रेस नेता दिवंगत महेन्द्र कर्मा के बेटे को रमन सिंह सरकार दोबारा नक्सलियों के खिलाफ उतारने की तैयारी में है। सोमवार को नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के आईजी एसआरपी कल्लूरी के बयान से इस बात के ही संकेत मिलते हैं।

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार कल्लूरी ने झीरम घाटी की दूसरी बरसी पर महेन्द्र कर्मा के गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आईजी ने महेन्द्र कर्मा के बेटे छविन्द्र कर्मा के नक्सल विरोधी मोर्चे 'विकास संघर्ष समिति' को समर्थन देने की घोषणा कर दी।

साल 2005 में कांग्रेस नेता महेन्द्र कर्मा ने नक्सली माआवोदियों के खिलाफ सलवा जुडुम अभियान शुरू किया था। शुरूआत में यह आदिवासी इलाकों में नक्सलियों के‌ खिलाफ एक शांतिपूर्ण और अहिंसक आंदोलन ‌था लेकिन बाद में इसने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed