{"_id":"644152e83c708cec3908baaa","slug":"karate-national-championship-four-gold-medals-for-chhattisgarh-one-gold-three-bronze-for-gpm-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल चैंपियनशिप में चमका छत्तीसगढ़: जीपीएम की यशिता को कराटे में गोल्ड; देवेंद्र, आदी और कौशलेंद्र को ब्रांज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल चैंपियनशिप में चमका छत्तीसगढ़: जीपीएम की यशिता को कराटे में गोल्ड; देवेंद्र, आदी और कौशलेंद्र को ब्रांज
Thu, 20 Apr 2023 08:27 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 20 Apr 2023 08:27 PM IST
सार
विजेता टीम ने बताया कि उन्होंने अपने कोच मनोज यादव और माता-पिता सहित सभी के सहयोग से यह जीत हासिल की है। वहीं दूसरी ओर कोच मनोज यादव और सेंसाई संदीप सेन ने आरोप लगाया कि प्रशासन की ओर से कराटे एसोसिएशन को आज तक कोई भी सुविधा नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
नेशनल कराटे चैंपियनशिप में मेडल जीतकर लौटे जीपीएम के खिलाड़ी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में हुई नेशनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप कराटे प्रतियोगिता में एक बार फिर छत्तीसगढ़ चमका है। प्रदेश के नाम चार गोल्ड आए हैं। इसमें गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के बच्चों ने नाम रौशन किया है। गौरेला की रहने वाली यशिता कश्यप ने गोल्ड जीता है। वहीं देवेंद्र यादव, आदी साहू और कौशलेंद्र ने ब्रांच अपने नाम किया। मेडल जीतकर टीम देर रात अपने गृहनगर पहुंची तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ परिजनों ने गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत करते हुए हौसला अफजाई की।
विज्ञापन
नेशनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप की कराटे प्रतियोगिता में अलग-अलग राज्यों से करीब 1500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें छत्तीसगढ़ से भी काफी बच्चे प्रतियोगिता में शामिल हुए थे। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ को चार स्वर्ण पदक प्राप्त हुए। शहडोल में हुए ट्रेन हादसे के चलते सभी खिलाड़ी बस से अपने गृह नगर पहुंचे। यहां नगर पंचायत परिसर में विजेता टीम का स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बच्चो के परिजनों ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई।
विज्ञापन
विजेता टीम ने बताया कि उन्होंने अपने कोच मनोज यादव और माता-पिता सहित सभी के सहयोग से यह जीत हासिल की है। वहीं दूसरी ओर कोच मनोज यादव और सेंसाई संदीप सेन ने आरोप लगाया कि प्रशासन की ओर से कराटे एसोसिएशन को आज तक कोई भी सुविधा नहीं मिल पाई है। स्थानीय किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष की ओर से कराटे एसोसिएशन को फुल साइज की दो बड़ी मैट भी प्रदान किए गए है, ताकि प्रैक्टिस के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार से संसाधनों की कमी न हो।
विज्ञापन