{"_id":"64476a252244cefc2f0b6196","slug":"wife-killed-her-husband-by-stabbing-him-with-a-sharp-weapon-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanker: घरेलू विवाद में पत्नी ने धारदार हथियार से वार कर पति को उतारा मौत के घाट, घर का ताला लगा हुई फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanker: घरेलू विवाद में पत्नी ने धारदार हथियार से वार कर पति को उतारा मौत के घाट, घर का ताला लगा हुई फरार
Tue, 25 Apr 2023 11:20 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:20 AM IST
सार
घरेलू विवाद के चलते किराए के मकान में ही पत्नी ने पति पर टंगिया से वार कर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद वह किराए के मकान में ताला लगाकर दरवाजा बंद कर बच्चों को लेकर चली गई।
विज्ञापन
Kanker News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांकेर जिले के बांदे थानाक्षेत्र अन्तर्गरत पत्नी ने अपने पति के ऊपर टंगिया से वार कर मौत के घाट उतार दिया। मामूली झगड़े के चलते पत्नी ने आवेश में आकर पति के ऊपर टंगिया से वार कर दिया जिसकी उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बांदे थाने से मिली जानकारी के अनुसार बांदे में अशोक व्यापारी के यहां खेती किसानी का काम करने के लिए किराए से उसी के मकान में टूगे राम गोटा अपने पत्नि जानोबाई व बच्चों के साथ रहता था। घरेलू विवाद के चलते किराए के मकान में ही पत्नी ने पति पर टंगिया से वार कर मौत के घाट उतार किराए के मकान में ताला लगाकर दरवाजा बंद कर बच्चों को लेकर चली गई। किराए मालिक की शिकायत पर बांदे थाने में पत्नी के ऊपर मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी की खोजबीन जारी है।
विज्ञापन