फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Welcome program in BJP office everyone talked about making candidate Bhojraj Nag win in kanker

kanker: भाजपा कार्यालय में स्वागत अभिनन्दन कार्यक्रम, प्रत्याशी भोजराज नाग को जिताने की सभी ने कही बात

Mon, 04 Mar 2024 07:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 04 Mar 2024 07:46 PM IST
सार

कार्यक्रम में विक्रम उसेंडी, यशवंत जैन, सांसद मोहन मण्डावी, भाजपा प्रदेश मंत्री महेश जैन, लोकसभा सह प्रभारी संतोष बाफना, लोकसभा संयोजक भरत मटियारा, भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया, विधायक आशा राम नेताम मौजूद थे।

विज्ञापन
Welcome program in BJP office everyone talked about making candidate Bhojraj Nag win in kanker
स्वागत अभिनन्दन कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लिए अंतागढ़ के पूर्व विधायक भोजराज नाग को भारतीय जनता के अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने के बाद, आज कमल सदन भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में स्वागत अभिनन्दन का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में बस्तर क्लस्टर सह प्रभारी विक्रम उसेंडी, यशवंत जैन, लोकसभा सांसद मोहन मण्डावी, भाजपा प्रदेश मंत्री महेश जैन, लोकसभा सह प्रभारी संतोष बाफना, लोकसभा संयोजक भरत मटियारा, भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया, विधायक आशा राम नेताम मौजूद थे। 

विज्ञापन

 

लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग ने कांकेर लोकसभा से प्रत्याशी बनाये जाने पर केंद्रीय व राज्य संगठन का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने सुदूर अंचल में निवास करने वाले मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को पहले विधायक बनाया और अब लोकसभा प्रत्याशी बनाया है इसके लिये मैं पार्टी का हृदय से आभार, धन्यवाद देता हूं। मैं विश्वास दिलाता हूं कि पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है उस पर मैं खरा उतरूंगा।  

विज्ञापन

 

विक्रम देव उसेंडी ने कहा कि हम सब मिलकर भाजपा प्रत्याशी भोजराज के लिए पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे। इस बार केंद्रीय नेतृत्व ने जो 11 लोकसभा सीट जितने का लक्ष्य दिया है उसे पूरा जरूर करेंगे। भाजपा का हर एक कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी के साथ विजय के लिये कार्य करेगा। यशवंत जैन ने कहा कि हम कांकेर लोकसभा से भोजराज नाग को जिताकर सांसद के रूप मे नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा बनाये माला में एक फूल भेंट करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed