फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Union Minister Giriraj Singh targeted CM Bhupesh Baghel in kanker

'जनता का पैसा खा गए भूपेश': केंद्रीय मंत्री गिरिराज बोले- काका नहीं, खा-खा हैं, हमारी सरकार आएगी तो जाएंगे जेल

Thu, 08 Jun 2023 06:50 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 08 Jun 2023 06:50 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावी साल में भाजपा के राज्य से लेकर केंद्र तक के दिग्गज नेताओं का दौरा लगातार जारी है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बाद अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बस्तर दौरे पर हैं। 

विज्ञापन
Union Minister Giriraj Singh targeted CM Bhupesh Baghel in kanker
गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, यहां एक ऐसा मुख्यमंत्री हैं, लोगों को मोहने के लिए हंसमुख चेहरा रखता है। जिनका नाम कका है। वो कका नहीं, काका हैं, जो जनता के सारे पैसे खा-खा गए हैं। उसकी जांच-पड़ताल करते चल रहा हूं। उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार आएगी तो यह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जेल जाएंगे। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री सिंह चार दिवसीय बस्तर दौरे पर हैं। 

विज्ञापन

भारत सरकार पैसा न दे, तो इनकी बत्ती गुल हो जाएगी
कांकेर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि, वे अपने दौरे के दौरान अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए चल रहे हैं। कहा कि, इस सरकर के पास अगर भारत सरकार का पैसा, ग्रामीण विकास मंत्रालय का पैसा, पंचायती विकास का पैसा न आए तो इसकी बत्ती गुल हो जाएगी। कर्मचारियों को वेतन देने तक के लिए पैसे नहीं रहेगा।  25 हजार करोड़ रुपया नौ साल में मनरेगा में दिया। जबकि यूपीए सरकार ने 11 करोड़ दिए थे। इस 25 में से 18 हजार करोड़ कका को दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जनता के साथ कर रहे हैं धोखा
केंद्रीय मंत्री सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लुटेरा तक बता दिया। कहा कि, यह बहुत बड़ा लुटेरा है। भोली भाली जनता का पैसा लूटा। भारत सरकार पांच साल से कह रही पेसा कानून का कि 1996 में अधिकार दिया। प्रदेश में रेत लूट रहे हैं। कह रहे हैं कि बेरोजगारों को ढाई हजार रुपये दे रहे हैं। सबको दे भी नहीं रहे हैं। इसी को लेकर मारा-मारी मची है। बस्तर के लोग सीधे हैं। उनके साथ, जनता के साथ धोखा कर रहे हैं। यही करते फिर चुनाव आ जाएगा। हमारी सरकार आएगी तो ये जेल जाएंगे। 

विज्ञापन

सनातनियों की अस्मिता से खेलेंगे तो मराठा विरोध करेंगे ही
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुई हिंसा की घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, राहुल गांधी सहित तमाम टुकड़े-टुकड़े गैंग की पार्टियां हैं। ये वोट की खातिर, कहीं छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण, कोल्हापुर में इस तरह की चीजें होंगी। भारत के सनातनियों की अस्मिता के साथ खेलते हैं, तो मराठा तो विरोध करेंगे ही। देश के लोग भी विरोध करेंगे। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीण विकास, भूमि संसाधन एवं पंचायती राज अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं का रिव्यू किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed