फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Two youths died after being hit by a truck angry people protested

kanker: ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, नाराज लोगों ने किया चक्काजाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Fri, 25 Aug 2023 01:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 25 Aug 2023 01:06 PM IST
सार

दो लोगों की मौत से नाराज लोगों ने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया है। दुर्गूकोंदल भानुप्रतापपुर मार्ग जाम हो गया है गाड़ियों का आवागमन बंद हो गया है। 

विज्ञापन
Two youths died after being hit by a truck angry people protested
घटना से नाराज लोगों ने किया चक्काजाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांकेर जिले के दुर्गुकोंदल थाना क्षेत्र के तहत ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। ट्रक को रिवर्स करने के दौरान बाइक में बैठे दो युवक ट्रक की चपेट में आ गए।  दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक दुर्गुकोंदल क्षेत्र के रहने वाले है।  

विज्ञापन


एक पारकदास मानिकपुरी 26 वर्ष ग्राम मदले निवासी है,जो टेन्ट व्यवसाय दुर्गूकोंदल क्षेत्र में करता था, दूसरा युवक  मनोज टेकाम पिता कचरूराम 20 वर्ष ग्राम गुमड़ीडीह निवासी है, जो साप्ताहिक बाजार दुर्गूकोंदल में मजदूरी करने आया था। 

विज्ञापन


दो लोगों की मौत से  नाराज लोगों ने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया है।  दुर्गूकोंदल भानुप्रतापपुर मार्ग जाम हो गया है गाड़ियों का आवागमन बंद हो गया है। एसडीओपी प्रशांत पैकरा और तहसीलदार कृष्णा पाटले घटना स्थल पहुंचे। आवागमन बहाल करने के लिए लोगों से अपील की लेकिन प्रदर्शनकारी मृतकों के परिजनों को  मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed