{"_id":"64910c8c776966d86d0f0075","slug":"two-trucks-and-pickup-collided-in-kanker-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanker Accident: आपस में टकराए दो ट्रक और पिकअप, तीनों में लगी आग; जलकर खाक हुए वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanker Accident: आपस में टकराए दो ट्रक और पिकअप, तीनों में लगी आग; जलकर खाक हुए वाहन
Tue, 20 Jun 2023 07:49 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 20 Jun 2023 07:49 AM IST
सार
जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहे ट्रक में लौह अयस्क भरा हुआ था। उसमें पहले आग लगी उसने दोनों गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
Kanker Accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांकेर में एनएच 30 खालेमुरवेंड में दो ट्रकों और पिकअप के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देखते ही देखते दोनों ट्रक और पिकअप में आग लग गई। तीनों वाहन जलकर खाक हो गए। एक ट्रक का चालाक बुरी तरह से इस आग में झुलस गया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खालेमुरवेंड लिमदरहा मिडवे रिसोर्ट के सामने रात दो बजे एक ट्रक रायपुर से जगलपुर जा रही थी और एक ट्रक जगदलपुर से रायपुर जा रही थी, पिकअप वाहन जो कि जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही थी लापरवाही पूर्वक वाहन चालक ने ओवर टेक करने की कोशिश की और तीनों गाड़ियों में टक्कर हो गई।
विज्ञापन
जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहे ट्रक में लौह अयस्क भरा हुआ था। उसमें पहले आग लगी उसने दोनों गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। लेकिन दो घंटे लेट पहुंचने के चलते तीनों गाड़ियां खाक हो गई। इस दौरान नेशनल हाइवे 30 में वाहनों की लंबी कतार भी लग गई।
विज्ञापन