फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   two jawan were injured due to stone fragments in the IED blast during Bastar fighters training in kanker

Chhattisgarh: बस्तर फाइटर्स की वॉर ट्रेनिंग के दौरान आईईडी ब्लास्ट, पत्थर के टुकड़े लगने से दो जवान घायल

Fri, 16 Jun 2023 08:12 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 16 Jun 2023 08:12 PM IST
सार

पत्थरों से चोट लगने के कारण दोनों जवानों का काफी खून बहने लगा। इस पर दोनों जवानों को तत्काल ही एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वहां दोनों जवानों की हालत स्थिर बनी हुई है। दोनो की चोट सामान्य बताई जा रही है।
 

विज्ञापन
two jawan were injured due to stone fragments in the IED blast during Bastar fighters training in kanker
बस्तर फाइटर्स की ट्रेनिंग के दौरान आईईडी ब्लास्ट में पत्थर लगने से जवान घायल हो गए। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में बस्तर फाइटर्स की वॉर ट्रेनिंग के दौरान शुक्रवार को हुए आईईडी में दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट के चलते उड़े पत्थर के टुकड़े जवानों को लगे हैं। इससे जवानों के कमर और पैर में चोटें आई हैं। इन जवानों की ट्रेनिंग जंगलवार कॉलेज में चल रही है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

 
बस्तर फाइटर्स के जवान अपनी 45 दिन की अंतिम ट्रेनिंग के दौर में हैं। इस दौरान उन्हें शुक्रवार को जंगल मे लड़ाई की ट्रेनिंग दी जा रही थ।, जवानो के ऊपर से लगातार गोलियां बरसाई जा रही थीं। वही उनके नजदीक आईईडी भी ब्लास्ट हो रहे थे। इसी दौरान जवान शंकर लाल और ललित कुमार के कमर व पैर में ब्लास्ट के कारण उड़े पत्थर के टुकड़े जा लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्थरों से चोट लगने के कारण दोनों जवानों का काफी खून बहने लगा। इस पर दोनों जवानों को तत्काल ही एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वहां दोनों जवानों की हालत स्थिर बनी हुई है। दोनो की चोट सामान्य बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed