{"_id":"65c7628439db0cae2f01f2dd","slug":"tribals-took-out-funeral-procession-of-cg-cm-and-former-jharkhand-mp-on-bhumkal-diwas-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhumkal Divas: आदिवासियों ने सीएम और पूर्व सांसद के खिलाफ निकाली शव यात्रा, सरकार से की ये मांग; फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhumkal Divas: आदिवासियों ने सीएम और पूर्व सांसद के खिलाफ निकाली शव यात्रा, सरकार से की ये मांग; फूंका पुतला
Sat, 10 Feb 2024 05:18 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 10 Feb 2024 05:18 PM IST
सार
भूमकाल दिवस के दिन कांकेरस में आक्रोशित आदिवासियों ने छत्तीसगढ़ के सीएम और झारखंड के पूर्व सांसद के खिलाफ शव यात्रा निकाली। इतना ही नहीं उनका पुतला भी फूंका है। सरकार हमारी मांगें पूरी करे।
विज्ञापन
शव यात्रा निकाली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांकेर में भूमकाल दिवस के दिन फिर एक बार आदिवासियों का गुस्सा सरकार पर फूटा है। कांकेर के घड़ी चौक में भूमकाल दिवस मनाने के बाद हसदेव के जंगल में पेड़ों की कटाई, बीजापुर में छह माह की बच्ची की मौत और झारखंड के पूर्व भाजपा सांसद के बयान को लेकर आदिवासी छात्र संगठन ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और झारखंड के पूर्व भाजपा सांसद की शव यात्रा निकाली।
विज्ञापन
इस दौरान मौजूद पुलिस ने उनसे पुतले को छीना। पुतला छिनने के दौरान पुलिस और समाज के लोगों के बीच छीना-झपटी हुई। इसी दौरान लोगों ने वहीं पुतला दहन कर दिया। शव यात्रा के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। आदिवासी छात्र संगठन के लोगों ने पुतला दहन के बाद नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
आदिवासी छात्र संगठन के जिला संरक्षक अनमोल मंडावी ने बताया कि समूचा भारतवर्ष जानता है कि आज हमारे वीर शहीद गुंडाधुर का बलिदान दिवस है। जिसको भूमकाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। सबको मालूम है कि उन्होंने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी और अपनी आहुति दी।
आगे कहा कि हमने भी आज क्रांति का एक आगाज किया है। सबको मालूम है कि हमने चुनकर अपना जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री को बनाया है। हमको दूसरे से कोई मतलब नहीं है। हमारे समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्हें हमने चुनकर भेजा है। वह आज कुछ नहीं कह रहे हैं। हसदेव में कटाई हो रहा है। झारखंड में भाजपा के एक पूर्व सांसद आदिवासी समाज को लेकर गलत टिप्पणी कर रहे हैं।
हाल ही में बस्तर में पांच से छह फर्जी मुठभेड़ हो रही है। सबके विरोध में आज हमने पुतला दहन किया और शव यात्रा निकाली है। यात्रा निकालने का मकसद उनका होना भी नहीं होने के बराबर है। उनकी उपस्थिति हमारे समाज के बीच में शून्य है। अगर आदिवासी समाज के मुख्यमंत्री होते तो हमारे समाज में जो हो रहा है उसे लेकर जरुर बोलते।
समाज के लोगों ने ज्ञापन में कहा कि छत्तीसगढ़ के फेफड़ा कहे जाने वाले हसदेव जंगल की कटाई बंद की जाए। कोल आवंटन तत्काल रद्द किया जाए। बीजापुर में फर्जी मुठभेड़ में छः माह की बच्ची को पुलिस के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। साथ में चार लोगों को पुलिस के द्वारा निर्मम तरीके हत्या कर दी गई। पहले उनके खिलाफ करवाई की जाए।
पूर्व सांसद सूरज मंडल के द्वारा आदिवासियों को ऑस्ट्रेलियन मूल का बताया गया। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने 2011 में आदिवासियों को यहां का मूल निवासी बताया है। सदियों से यहां आदिवासी रह रहे हैं। हम आदिवासियों की भावना आहत हुई है। सूरज मंडल के ऊपर करवाई की मांग करते हैं।