{"_id":"644f37db58e145b9fe0393f3","slug":"three-maoists-killed-during-encounter-in-gadchiroli-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanker: गढ़चिरौली में मुठभेड़ के दौरान तीन नक्सली ढेर, 36 लाख से ज्यादा का था इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanker: गढ़चिरौली में मुठभेड़ के दौरान तीन नक्सली ढेर, 36 लाख से ज्यादा का था इनाम
Mon, 01 May 2023 08:24 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 01 May 2023 08:24 PM IST
सार
मारे गए नक्सलियों पर 36 लाख से ज्यादा के इनाम थे। जिले के भामरा गढ़ क्षेत्र के केदमारा जंगल में शाम करीब सात बजे मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांकेर जिले की सीमा से सटे महाराष्ट्र राज्य के गढ़चिरौली जिले में रविवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में दलम कमांडर समेत तीन नक्सली मारे गए। मारे गए नक्सली 36 लाख से ज्यादा के इनामी थे। जिले के भामरा गढ़ क्षेत्र के केदमारा जंगल में शाम करीब सात बजे मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन
गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीलोत्पल ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सलियों के पेरीमिली और अहेरी दलम के सदस्य माने राजाराम और पेरीमिली सशस्त्र चौकी के बीच एक वन क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की सी-60 फोर्स की दो इकाइयों को जंगल क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाने के लिए प्रहिता से भेजा गया था। उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों ने पुलिस पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन