फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   thief took away Rs 1.5 lakh from a councilor In Kanker

kanker: शातिर चोर ने पार्षद को लगाया चूना, पलक झपकते ही निकाल ले गया डेढ़ लाख रुपये, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 01 Mar 2024 02:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 01 Mar 2024 02:03 PM IST
सार

कांकेर में चारामा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में नगर के वार्ड क्रमांक तीन का पार्षद उठाईगिरी का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि पार्षद बैंक के कांउटर में रकम निकालने के लिए खड़ा था। इसी दौरान उसके जेब से डेढ़ लाख रूपये निकल गये।

विज्ञापन
thief took away Rs 1.5 lakh from a councilor In Kanker
सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांकेर में चारामा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में नगर के वार्ड क्रमांक तीन का पार्षद उठाईगिरी का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि पार्षद बैंक के कांउटर में रकम निकालने के लिए खड़ा था। इसी दौरान उसके जेब से डेढ़ लाख रूपये निकल गये। घटना के बाद पीड़ित ने बैंक प्रबंधन और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस चौक चौराहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन

 

अजीबोगरीब पहनावे के साथ सीसीटीवी में नजर आ रहा उठाईगिर चेहरे को गमछा से ढंककर बैंक में संदिग्ध रूप से लंबे समय तक विचरण कर रहा था। जबकि इसे लेकर बैंक प्रबंधन ने गंभीरता नहीं दिखाई। बताया जा रहा है कि चारामा के जिस स्टेट बैंक शाखा में उठाईगिरी की यह वारदात हुई। वहां गार्ड भी तैनात नहीं किया गया है।

विज्ञापन

 

 

चारामा थाना प्रभारी कुलदीप बंजारे ने बताया कि चारामा नगर के सदर बाजार स्थित एसबीआई शाखा में चारामा नगर पंचायत वार्ड क्रमांक- तीन का पार्षद विकास देवांगन को उसके पिता ने बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा कोचवाही में तीन लाख रूपये जमा करने कहा था। विकास देवांगन को उनके पिता के खाते में तीन लाख रूपये जमा करना था। इसलिए उसने अपने पिता से ढाई लाख नगदी लिये फिर अपने खाते से 50 हजार और निकालने सदर बाजार स्थित एसबीआईशाखा पहुंचा। जहां विड्रॉल जमा कर अपनी बारी का इंतजार करते कांउटर में ही खड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उसने अपने जेब में ढाई लाख रूपये नोटों का बंडल भी जेब में रखा था। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि लंबे समय तक शातिर उठाईगिर वहां की गतिविधियों का मुआयना कर रहा है। जिसके बाद वह काउंटर में खड़े पार्षद के पास पहुंच जाता है, और पलक झपकते ही जेब से डेढ़ लाख रूपये के तीन नोटों का बंडल निकालकर वहां से रफू चक्कर हो गया। चौक चौराहों में लगे सीसीटीवी को देखा जा रहा है, उठाईगिर को शीघ्र पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed