फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Teacher campaigned for BJP candidate Ahindra Rai suspended in kanker

kanker: शिक्षक ने किया भाजपा प्रत्याशी का प्रचार, अहिंद्र राय को विभाग ने किया सस्पेंड

Mon, 16 Oct 2023 12:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 16 Oct 2023 12:55 PM IST
सार

शिक्षक अहिंद्र राय ने नौ अक्टूबर को शिक्षकों के वाट्सएप ग्रुप में भाजपा प्रत्याशी विक्रम उसेंडी को वोट देने की अपील की थी, उक्त शिक्षक अंतागढ़ विधानसभा के तहत बीएलओ की भी जिम्मेदारी निभा रहा था। 

विज्ञापन
Teacher campaigned for BJP candidate Ahindra Rai suspended in kanker
शिक्षकों के वाट्सएप ग्रुप का फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांकेर में विधानसभा चुनाव में आचार संहिता के दौरान भाजपा का प्रचार करने वाले शिक्षक को संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग बस्तर संभाग ने निलंबित कर दिया है। अंतागढ़ विधानसभा के कोयलीबेड़ा ब्लॉक के सिकसोड़ पंचायत के शिक्षक अहिंद्र राय ने नौ अक्टूबर को शिक्षकों के वाट्सएप ग्रुप में भाजपा प्रत्याशी विक्रम उसेंडी को वोट देने की अपील की थी, उक्त शिक्षक अंतागढ़ विधानसभा के तहत बीएलओ की भी जिम्मेदारी निभा रहा था। 

विज्ञापन

 

इस मामले में आज संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग बस्तर ने शिक्षक राजनैतिक दल से संबंध रखने के साथ ही उनके पक्ष में प्रचार प्रसार करते पाए जाने पर छग सिविल सेवा के नियमों के खिलाफ शिक्षक को निलंबित कर जिला शिक्षा कार्यालय अटैच किया है। पूरे मामले में अंतागढ़ भाजपा प्रत्याशी विक्रम देव उसेंडी ने कहा कि शासकीय कर्मचारियों को आचार संहिता का पालन करना चाहिए, शिक्षक ने जो किया वो सही नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed