फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Son killed his father funeral was told as heart attack

बेटे ने की पिता की हत्या: हार्ट अटैक बता किया अंतिम संस्कार, पुलिस ने कब्र खोदकर निकलवाया शव, बेटा गिरफ्तार

Sat, 17 Jun 2023 06:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 17 Jun 2023 06:50 PM IST
सार

जिस गांव में व्यक्ति की मौत हुई थी वहां धर्मांतरण  मसले के चलते गांव वालों ने शव दफनाने नही दिया था। जिसके चलते शव को कांकेर में दफनाया गया था। कांकेर में दफनाने में भी वार्डवासियों ने विरोध किया था। 

विज्ञापन
Son killed his father funeral was told as heart attack
पुलिस ने कब्र खोदकर निकलवाया शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांकेर के  विकासखंड ग्राम मोदे में नौ दिन पहले एक बुर्जुग की मौत हुई थी, जिसे सगे बेटे ने ही मार कर हार्ट अटैक होना बताया था।  मृत बाप के बेटी की शिकायत पर आज प्रशासनिक अमले और पुलिस की मौजूदगी में कांकेर नगर से सटे भंडारीपारा में दफन शव को दुबारा खोद कर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।  जिस गांव में व्यक्ति की मौत हुई थी वहां धर्मांतरण  मसले के चलते गांव वालों ने शव दफनाने नही दिया था। जिसके चलते शव को कांकेर में दफनाया गया था। कांकेर में दफनाने में भी वार्डवासियों ने विरोध किया था। 

विज्ञापन

बेटी ने कांकेर एसपी से की थी शिकायत 

15 जून को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे मोदे निवासी मृतक के भाई सगनूराम पटेल ने बताया कि उनके भाई बजरूराम पटेल ने दो शादी की थी। पहली पत्नी की एक बेटी जानकी बाई पटेल है, जिसकी शादी विश्रामपुरी के पलना में हुई है। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने दूसरी शादी कुमारी बाई से किया और इसके तीन संतान सुनील कुमार, अंजू और सुनीता हैं। कुमारी बाई और इसकी तीनों संतान ने इसाई धर्म अपना लिया है, जिसके चलते भाई बजरूराम शराब के नशे में ईसा मसीह को लेकर कुछ न कुछ बोलता रहता था। इससे उसकी पत्नी व बच्चे नाराज हो जाते थे। उनका स्वास्थ्य ठीक था और 7 जून को उनके मरने की खबर उसके बेटे ने परिजनों को दी और कहा कि हार्ट अटैक से मौत हुई है। गांव वालों के विरोध करने पर उसके धर्म के  साथी पहुंचकर शव को लेकर चले गए। उसके बाद ईमलीपारा में शव को दफनाया गया था। यहां भी शव को दफनाने को लेकर विवाद हुआ था और पार्षद ने भी इस मामले की शिकायत किया था।

विज्ञापन

बाप का चेहरा भी नहीं देख पाई

मृतक की बेटी जानकी बाई पटेल ने बताया कि उसकी शादी ग्राम पलना में हुई है। पिता की मौत की खबर मिलने पर देखने आई पर उनका चेहरा भी नहीं देख पाई और इन लोगों ने दफना दिया। उसने कोरर थाने को लिखे आवेदन में बताया है कि उसके पिता की हत्या सुनील पटेल ने 7 जून को दोपहर को डेढ़ बजे की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed