{"_id":"645e27013cf2e24a680ecba8","slug":"police-crackdown-on-those-betting-in-mahadev-app-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanker: महादेव एप में सट्टा खिलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, 83 लाख के लेनदेन का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanker: महादेव एप में सट्टा खिलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, 83 लाख के लेनदेन का खुलासा
Fri, 12 May 2023 05:16 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 12 May 2023 05:16 PM IST
सार
एडिशनल एसपी अविनाश ठाकुर ने बताया कि महादेव एप में ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए दो आरोपी ओंकार नेताम, अंकुश सठवाने को गिरफ्तार किया गया है। बीते एक दिन पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दो सटोरिए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल सट्टा पर कांकेर पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। आज पुलिस ने फिर दो आरोपी को गिरफ्तार किया है जिनसे 83 लाख रुपए के सट्टे के अवैध कारोबार का खुलासा हुआ है। खाईवाल सटोरियों के दो खातों को होल्ड भी किया गया है।
विज्ञापन
एडिशनल एसपी अविनाश ठाकुर ने बताया कि महादेव एप में ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए दो आरोपी ओंकार नेताम, अंकुश सठवाने को गिरफ्तार किया गया है। बीते एक दिन पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जिनके पास से दो करोड़ से अधिक आईपीएल सट्टे के कारोबार का खुलासा हुआ था। आरोपियों से पुछताछ में जानकारी मिली थी कि दोनों आरोपी आईपीएल सट्टा खिला रहे है। दोनों आरोपियों को माकड़ी चौक से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
आरोपियों के पास से जब्त मोबाइल में ऑनलाइन आईपीएल मोबाइल सट्टा, आईडी ,महादेव बुक के माध्यम से खेलना खिलाना हार जीत का दाव लगाना पाया गया है बड़े खाईवाल के संबंध में जानकारी भी प्राप्त हुई है। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा खाईवाल हर्षदा शुभम के अकाउंट में पैसे भेज कर आईडी जनरेट कराना पाया गया। खाईवाल हर्षदा शुभम निवासी नागपुर के खाता में आईपीएल सीजन के दौरान अब तक 83 लाख से ज्यादा रूपया का लेनदेन होना पाया गया। खाते में वर्तमान में 96 हजार रुपया शेष होना पाया गया है। खाते में शेष रकम 96 हजार को होल्ड कराया गया है, गिरफ्तार आरोपियों की मोबाइल की जांच में अन्य खाईवाल रोहित आनंद निवासी एर्नाकुलम के संबंध में भी जानकारी प्राप्त हुई है। जिसके फेडरल बैंक खाता की जानकारी प्राप्त करने हेतु पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन