फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   One dead and four injured due to lightning mobile also exploded in Kanker

Kanker: आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत चार घयाल, मोबाइल भी फटा पेड़ के नीचे खड़े थे सभी

Mon, 17 Jun 2024 03:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 17 Jun 2024 03:14 PM IST
सार

कांकेर जिले के नरहरपुर थाना अंतर्गत थानाबोडी में आकाशीय बिजली गिरने से 21 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार ग्रामीण घयाल हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहरपुर में इलाज जारी है।
 

विज्ञापन
One dead and four injured due to lightning mobile also exploded in Kanker
घायलों का उपचार जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांकेर जिले के नरहरपुर थाना अंतर्गत थानाबोडी में आकाशीय बिजली गिरने से 21 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार ग्रामीण घयाल हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहरपुर में इलाज जारी है।

विज्ञापन

 

गौरतलब है कि आज सुबह नरहरपुर क्षेत्र में गरज चकम के साथ तेज बारिश हो रही थी। घर के बाड़ी में काम कर रहे गीतेश्वर कुंजाम 20 वर्ष, नरेश कुंजाम 26 वर्ष, रमाकांत सिन्हा 32 वर्ष, यगुवेन्द्र टेमरे 18 वर्ष और तमेश्वरी सिन्हा 21 वर्षीय ह्रदय राम के घर के बॉडी में काम कर रहे थे बारिश से बचने के लिए पेड़ का सहारा लेकर सभी अपना मोबाइल इस्तेमाल कर रहे थे इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी आकाशीय बिजली गिरने से मोबाइल वही फट गया। वहीं इस घटना में तमेश्वरी सिन्हा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

 

 

बताते चलें कि बरसात के दिनों में आकाशीय बिजली अक्सर जानलेवा साबित होती है। खेतों में काम करने वाले, पेड़ों के नीचे पनाह लेने वाले, तालाब में नहाते समय बिजली चमकने पर इसकी आगोश में आने की संभावना अधिक रहती है। पर कुछ उपाय ऐसे हैं जिससे आकाशीय बिजली से बचा जा सकता है। राज्य सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा भी लोगों को सतर्क रहने के लिए दिशा निर्देश जारी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जब आप घर के भीतर हों तो बिजली से संचालित उपकरणों से दूर रहें, तार वाले टेलीफोन का उपयोग नहीं करना चाहिए। खिडकियां व दरवाजे बंद कर दें बरामदे और छत से दूर रहें। इसके अलावा ऐसी वस्तुएं जो बिजली के सुचालक हैं उनसे भी दूर रहना चाहिए। धातु से बने पाइप, नल, फव्वारा, वाश बेसिन आदि के संपर्क से दूर रहना चाहिए। इसी तरह जब आप घर के बाहर हैं तो आपको इनसे दूर रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed