{"_id":"66138aa63cfce9b5470e2358","slug":"naxalites-tried-to-attack-soldiers-just-hours-before-prime-minister-s-visit-to-bastar-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के दौरे से पहले साजिश नाकाम: नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया आईडी बम, किया निष्क्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के दौरे से पहले साजिश नाकाम: नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया आईडी बम, किया निष्क्रिय
Mon, 08 Apr 2024 11:41 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:41 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले नक्सलियों ने जवानों पर हमले की कोशिश की है।
विज्ञापन
कांकेर में नक्सली हमले की कोशिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जैसे जैसे चुनाव पास आ रहे हैं, वैसे वैसे नक्सलियों की गतिविधियां भी बढ़ गई है। पीएम मोदी आज बस्तर में भाजपा के लिए वोट मांगने पहुंच रहे हैं। उससे पहले उत्तर बस्तर कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा क्षेत्र के गट्टाकाल के जंगलों में सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए आईडी बम को जवानो ने निष्क्रिय कर दिया है।
विज्ञापन
कांकेर एसपी आइके एलिसेला ने बताया कि ग्राम गटाकाल थाना कोइलीबेडा के आसपास सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों द्वारा आईईडी बम लगाने की सूचना मिली थी। बीएसएफ 30 वी बटालियन के बल और BDS टीम द्वार एरिया को घेरा बंदी कर बारीकी से सर्च किया गया।
विज्ञापन
मौके पर एक नग आईईडी बरामद हुआ। सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से BDS टीम द्वार मौके पर आईईडी को डिफ्यूज (निष्क्रीय) किया गया है। जवानो की पूरी टीम सुरक्षित है। इलाके में सर्च अभियान जारी है।
विज्ञापन