फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Murder accused was absconding after coming out on parole police arrested Sahadev Sardar in Kanker

Kanker: पैरोल पर बाहर आने के बाद फरार था हत्या का आरोपी, सहदेव सरदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 04 Jan 2024 04:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 04 Jan 2024 04:24 PM IST
सार

गौरतलब है कि 2018 में सहदेव सरदार पैसे के लालच में आकर अपनी मामी की हत्या कर दी थी। कोर्ट ने आरोपी सहदेव सरदार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। 

विज्ञापन
Murder accused was absconding after coming out on parole police arrested Sahadev Sardar in Kanker
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांकेर में हत्या के अपराध में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी सहदेव सरदार को पखांजुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कैदी द्वारा तीन वर्ष पहले जगदलपुर केंद्रीय जेल से छुट्टी लेकर पैरोल में अपने घर आया था। घर आने के बाद आरोपी दोबारा जेल न जाकर फरार हो गया। जिसके बाद विभिन्न जगहों पर अपनी पहचान बदलकर रहने लगा। इसी बीच सुकमा में आकर काम की तलाश कर रहा था जिसके संबंध में मुखबीर द्वारा सूचना मिलने पर पखांजुर पुलिस सुकमा पहुंची और फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

विज्ञापन

 

गौरतलब है कि 2018 में सहदेव सरदार पैसे के लालच में आकर अपनी मामी पदमावती से विवाद कर उसकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था जहां कोर्ट ने आरोपी सहदेव सरदार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। तभी पैरोल में आने के बाद कैदी सहदेव सरदार फरार था,जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed