फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   married young man killed in illegal relationship in kanker

अवैध संबंधों में हत्या: किसी की बेटी, किसी और का पति, तीसरे को नागवार गुजरा रिश्ता, बीच चौराहे पर ले ली जान

Wed, 05 Jul 2023 01:29 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 05 Jul 2023 01:29 PM IST
सार

Kanker Crime: कांकेर में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक शादीशुदा था और गांव की ही एक लड़की से उसके अवैध संबंध थे। खास बात यह है कि जिस युवक ने हत्या की, उसका दोनों से ही कोई लेना-देना नहीं था। इसके बावजूद बीच चौराहे पर धारदार हथियार से कत्ल कर दिया। 

विज्ञापन
married young man killed in illegal relationship in kanker
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक शादीशुदा था और गांव की ही एक लड़की से उसके अवैध संबंध थे। खास बात यह है कि जिस युवक ने हत्या की, उसका दोनों से ही कोई लेना-देना नहीं था। इसके बावजूद बीच चौराहे पर धारदार हथियार से कत्ल कर दिया। हत्या के बाद आरोपी भाग निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला चारामा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


धारदार हथियार से किया हमला
जानकारी के मुताबिक, ग्राम भोथा निवासी ओमेश बघेल शादीशुदा था। इसके बाद भी उसका गांव की ही एक युवती से प्रेम संबंध था। दोनों के इस रिश्ते को देखकर गांव में ही रहने वाले लखेश्वर बघेल को अच्छा नहीं लगता था। ओमेश बुधवार को गांव के नल से पानी भरने के बाद घर लौट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान लखेश्वर बघेल ने गांव के अटल चौक पर धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस बोली- पुरानी रंजिश में हत्या
एक के बाद एक वार कर आरोपी लखेश्वर वहां से भाग निकला। जबकि ओमेश की मौके पर ही मौत हो गई। बीच चौराहे पर हत्या होते देख ग्रामीण घबरा गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और साइबर सेल की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी रूपेंद्र पटेल ने बताया कि हत्या पुरानी रंजिश में की गई है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed