{"_id":"64be57be13a83eac5c0e3878","slug":"livelihood-mission-block-project-manager-arrested-for-indecent-act-with-female-employee-in-kanker-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये मैनेजर अश्लील है: महिला कर्मचारी से रोज करता छेड़खानी, मना करने पर बोलता- दोस्ती कर लो, वेतन बढ़ा दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये मैनेजर अश्लील है: महिला कर्मचारी से रोज करता छेड़खानी, मना करने पर बोलता- दोस्ती कर लो, वेतन बढ़ा दूंगा
Mon, 24 Jul 2023 04:21 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 24 Jul 2023 04:21 PM IST
सार
कांकेर में पुलिस ने आजीविका मिशन के ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह अपनी अधीनस्थ महिला कर्मचारी से छेड़खानी और अश्लील हरकत करता था।
विज्ञापन
woman, woman crime, महिला
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कांकेर में पुलिस ने आजीविका मिशन के ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह अपनी अधीनस्थ महिला कर्मचारी से छेड़खानी और अश्लील हरकत करता था। महिला कर्मचारी लंबे समय से उसकी हरकतों से परेशान थी। महिला ने इसकी शिकायत विधायक से भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उसने रविवार शाम पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हया है। मामला चरामा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि, अनिल मिश्रा, चारामा ब्लाक में ग्रामीण आजीविका मिशन के परियोजना प्रबंधक है। अधीनस्थ महिला कर्मचारी ने शिकायत दर्ज कराई कि ड्यूटी के दौरान अनिल मिश्रा अभद्र हरकतें करता है। आरोप है कि जब अनिल मिश्रा ने छेड़खानी का प्रयास किया तो महिला ने मना किया। इस पर आरोपी ने उससे कहा कि मुझसे दोस्ती कर लो, तुम्हारा वेतन बढ़ा दूंगा। इसके बाद जबरदस्ती कंधे पर हाथ रखा और अन्य जगहों पर छूने लगा। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने अनिल मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
महिला कर्मचारी ने बताया कि उसने मामले की शिकायत पहले भानुप्रतापपुर विधायक से भी की थी, लेकिन सप्ताह भर बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वह थाने पहुंची और आवेदन दिया। आरोपी के खिलाफ पहले भी कोडागांव जिले के माकड़ी और कांकेर में ही महिलाओं से अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायते मिली थी, लेकिन ऊंची पहुंच रखने वाले आरोपी पर कार्रवाई नहीं हो पाई। इस बार भी उसके बच निकलने की आशंका थी, लेकिन महिला कर्मचारी खुद थाने पहुंच गई और उसके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।
विज्ञापन