फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   lineman died while switching on the supply during repair work in Kanker

Kanker: विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने, सुधार कार्य के दौरान सप्लाई चालू करने से लाइनमैन की मौत

Tue, 18 Jun 2024 03:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 18 Jun 2024 03:07 PM IST
सार

कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुलंगी में बिजली खंभे से चिपक कर लाइनमैन की मौत हो गई। बिजली विभाग की लापरवाही ने लाइनमैन की जान ले ली।  पूरा मामला कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के सुलंगी गांव का है। 

विज्ञापन
lineman died while switching on the supply during repair work in Kanker
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुलंगी में बिजली खंभे से चिपक कर लाइनमैन की मौत हो गई। बिजली विभाग की लापरवाही ने लाइनमैन की जान ले ली।  पूरा मामला कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के सुलंगी गांव का है। 

विज्ञापन


कोयलीबेड़ा थाना प्रभारी मालिक राम ने बताया कि कोयलीबेड़ा क्षेत्र के सुलंगी गांव में बिजली का सुधार कार्य चल रहा था तभी अचानक बिजली सप्लाई चालू कर दिया गया जिससे करंट की चपेट में आकर लाइनमैन किशुन दर्रो की मौत हो गई। काफी देर तक लाइनमैन खंभे में चिपका रहा जहां बिजली सप्लाई बंद करने के बाद उसके शव को उतारा गया। मृतक लाइनमैन हल्बा चौकी अंतर्गत का रहने वाला था। 
विज्ञापन

गौरतलब हो कि विद्युत विभाग अपने कर्मचारियों की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दे रहा है। बिजली कर्मी बिना सुरक्षा उपकरण के खंभे में चढ़कर काम करते नजर आते हैं। ठेका कंपनियां भी बिजली सुधार कार्यों में सुरक्षा की अनदेखी करते है। इसे देखने वाला कोई नहीं है। बारिश के समय दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। साथ ही अगर बिजली चालू हो जाए तो बचने का कोई चांस नहीं रहता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed