फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Kanker: Encounter in Garh Chirauli adjacent to Chhattisgarh border, 12 Naxalites including commander killed

Kanker : छत्तीसगढ़ सीमा से सटे गढ़ चिरौली में मुठभेड़, कमांडर समेत 12 नक्सली ढेर; कई हथियार बरामद

Thu, 18 Jul 2024 12:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 18 Jul 2024 12:33 AM IST
सार

मुठभेड़ करीब छह घंटे चली जिसमें शीर्ष नक्सल कमांडर डीवीसीएम लक्ष्मण अतराम भी मारा गया। मार गये नक्सलियों से एके-47 सहित कई हथियार बरामद हुए हैं। गोलीबारी में एक पुलिस कर्मी और एक जवान घायल हुआ है। 

विज्ञापन
Kanker: Encounter in Garh Chirauli adjacent to Chhattisgarh border, 12 Naxalites including commander killed
मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ सीमा से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में स्थानीय पुलिस और कमांडों के साथ बुधवार को हुई मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गये हैं। मुठभेड़ करीब छह घंटे चली जिसमें शीर्ष नक्सल कमांडर डीवीसीएम लक्ष्मण अतराम, जिसे विशाल अतराम के नाम से भी जाना जाता था, भी मारा गया। मार गये नक्सलियों से एके-47 सहित कई हथियार बरामद हुए हैं। गोलीबारी में एक पुलिस कर्मी और एक जवान घायल हुआ है। 

विज्ञापन


गढ़चिरौली पुलिस ने कल सुबह करीब 10 बजे ऑपरेशन शुरू किया था। इसमें पुलिस उपाधीक्षक (संचालन) के नेतृत्व में सात सी60 कमांडो टीमों को तैनात किया गया। इलाके में 12-15 नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद ऑपरेशन ने वांडोली गांव के पास छत्तीसगढ़ सीमा को निशाना बनाया। टकराव दोपहर में शुरू हुआ और भारी गोलीबारी हुई जो देर शाम तक करीब छह घंटे से अधिक समय तक रुक-रुक कर चलती रही।  
विज्ञापन

.
अभियान में कम से कम 12 नक्सली मारे गए। इस दौरान दो सुरक्षा कर्मी भी घायल हुए हैं। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया कि दोपहर सी60 कमांडो और नक्सलियों के बीच वंडोली गांव में भारी गोलीबारी हुई। मुठभेड़ करीब छह घंटे तक चली जिसमें बड़ी सफलता मिली। नक्सलियों से कई हथियार बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने 12 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। इसके अलावा तीन एके47, दो इंसास राइफल सहित सात स्वचालित हथियार, कार्बाइन और एसएलआर जब्त किए गए हैं। मारे गए नक्सलियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। घायलों में सी 60 का एक उप निरीक्षक और एक जवान शामिल है। वे खतरे से बाहर हैं, उन्हें घटनास्थल से निकाल कर नागपुर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed