फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Kanker district won in Sughghar Padwaiya Yojana

Chhattisgarh: सुघ्घर पढ़वईया में कांकेर जिले ने मारी बाजी, सबसे ज्यादा 14 स्कूलों को मिले सर्टिफिकेट

Wed, 12 Jul 2023 12:02 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 12 Jul 2023 12:02 PM IST
सार

स्कूलों में अकादमिक कौशल बढ़ाने तथा बच्चों में बुनियादी दक्षताएं विकसित करने के उद्देश्य से शुरू की गई सुघ्घर पढ़वईया योजना में कांकेर जिला को प्रदेश में सबसे ज्यादा 14 पुरूस्कार मिले हैं।

विज्ञापन
Kanker district won in Sughghar Padwaiya Yojana
Kanker News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्कूलों में अकादमिक कौशल बढ़ाने तथा बच्चों में बुनियादी दक्षता विकसित करने के उद्देश्य से शुरू की गई सुघ्घर पढ़वईया योजना में कांकेर जिला को प्रदेश में सबसे ज्यादा 14 सर्टिफिकेट मिले हैं। जिसमें प्लेटिनम, गोल्ड और सिल्वर सर्टिफिकेट मिला हैं। प्राइमरी स्कूल को 13 और एक मिडिल स्कूल को सर्टिफिकेट मिला है, इनको 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। यह कांकेर जिले के लिए शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश स्तर पर बड़ी उपलब्धि है। 

विज्ञापन


बीते शिक्षा सत्र 2022-23 में प्रदेश के 39 हजार से ज्यादा प्राइमरी और मिडिल स्कूलों ने चुनौती दी थी। इसके बाद प्रदेश के 4282 स्कूल थर्ड पार्टी आंकलन के लिए तैयार हुए। परंतु प्रदेश स्तर पर केवल 721 स्कूलों का ही आंकलन हुआ। इसमें कांकेर जिला के प्राथमिक स्तर पर 31 और मिडिल स्तर पर आठ स्कूलों का थर्ड पार्टी आंकलन राज्य स्तरीय टीम द्वारा किया गया। आंकलन की रिपोर्ट जारी कर दी गई है। प्राईमरी के 31 स्कूलों का आंकलन किया गया जिसमें चार प्लेटिनम, पांच गोल्ड और चार स्कूल को सिल्वर सर्टिफिकेट और आठ मिडिल स्कूलों का आंकलन किया गया। जिसमें एक स्कूल को सिल्वर सर्टिफिकेट मिला है। पुरूकार पाने के मामले में पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा पुरूस्कार कांकेर जिला को मिला है। प्रदेश के 16 जिलों बिलासपुर, गौरेला- पेंड्रा मरवाही, मुंगेली, कवर्धा, रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार, गरियाबंद, नारायणपुर, बीजापुर, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के किसी भी स्कूल को सर्टिफिकेट नहीं मिला है।
विज्ञापन

           
प्लेटिनम, गोल्ड व सिल्वर पाने वाले स्कूल
नरहरपुर विकासखंड के शा. व्वायज आश्रम प्राईमरी स्कूल चारभट्टी, शा. प्राईमरी स्कूल भेलवापारा चनार, शा. प्राईमरी स्कूल पंडरीपानी चंवाड़ और दुर्गुकोंदल विकासखंड के शा. प्राईमरी स्कूल कर्रामाड़ को प्लेटिनम सर्टिफिकेट मिला है। नरहरपुर विकासखंड का शा.प्राईमरी स्कूल मुंजागोंदी मरकाटोला, दुर्गुकोंदल विकासखंड के शा. प्राईमरी स्कूल हल्बापारा मर्रामपानी और शा. प्राईमरी सकूल बोरकाटोला कोदापाखा, चारामा विकासखंड का शा. प्राईमरी स्कूल मांझीपारा पंडरीपानी, विकासखंड कांकेर का शा. प्राईमरी स्कूल माहुरबंदपारा को गोल्ड सर्टिफिकेट और कोयलीबेड़ा विकासखंड का शा. प्राईमरी स्कूल पीव्ही 30 माटोली, भानुप्रतापपुर विकासखंड का शा. प्राईमरी स्कूल जंजालीपारा कोरर,  चारामा विकासखंड का शा. प्राईमरी सकूल टिकरापारा गिरहौला और शा. प्राईमरी सकूल सिरसिदा बड़ेगौरी को सिल्वर सर्टिफिकेट मिला है। मिडिल स्कूल में बस्तर संभाग में केवल कांकेर जिला के एक स्कूल चाराम विकासखंड के शा. उच्च प्राईमरी स्कूल रतेसरा को सिल्वर सर्टिफिकेट मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed