फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Four kanker students top 10 at state level and collector congratulated them

CG Board Result 2024: चार छात्रों ने राज्य स्तर पर टॉप 10 में बनाई जगह, कांकेर कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं

Thu, 09 May 2024 10:25 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 09 May 2024 10:25 PM IST
सार

Chhattisgarh Board 10th-12th Result 2024: साल 2024 में कक्षा10वीं के परीक्षा परिणाम में प्रयास आवासीय विद्यालय कांकेर की तीन छात्राएं और एक छात्र ने राज्य स्तर पर टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है।

विज्ञापन
Four kanker students top 10 at state level and  collector congratulated them
तीन छात्राएं और एक छात्र ने राज्य स्तर पर टॉप 10 में बनाई जगह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 2024 में कक्षा10वीं के परीक्षा परिणाम में प्रयास आवासीय विद्यालय कांकेर की तीन छात्राएं और एक छात्र ने राज्य स्तर पर टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने राज्य स्तर पर मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले जिले के विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन


सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि प्रयास विद्यालय के कक्षा 10वीं में 91 विद्यार्थियों में से 43 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये हैं। कुल 84 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं और परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत है। इसी प्रकार कक्षा 12वीं में 89 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें 75 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किये हैं और परीक्षा परिणाम 94.38 प्रतिशत है।
विज्ञापन


10वीं में सिर्फ एक छात्र, 12वीं में सभी टॉपर छात्राएं 
बोर्ड परीक्षा के परिणामों में कांकेर जिले में फिर एक बार छात्राओं का दबदबा दिखा है। मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले छात्रों में एक छात्र को छोड़कर सभी छात्राएं हैं। जिसमें 10वीं में पांच तो वहीं 12वीं में मेरिट में आने वाले सभी छात्रा हैं। बीतें साल बोर्ड परीक्षाओं में 12वीं में एक छात्र और 10वीं में एक छात्र सहित तीन छात्रों ने मेरिट में स्थान बनाया था। इस साल भी छात्राओं ने दबदबा बरकरार रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed