बघेल सरकार पर बरसे पूर्व मंत्री: प्रेमप्रकाश बोले- भ्रष्टाचार में लिप्त है सरकार, नहीं बचेगी सीएम की कुर्सी
पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे ने प्रदेश सरकार और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर बरसे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश पांडे आज प्रत्याशी चयन को लेकर कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करने भानुप्रतापपुर पहुंचे थे भानुप्रतापपुर में उन्होंने अंतागढ़ एवं भानुप्रतापपुर विधानसभा के मंडल स्तरीय कार्यकर्ताओं से चर्चा कर प्रत्याशी बनाए जाने के संबंध में रायशुमारी की। इस दौरान अलग-अलग दावेदारों ने शक्ति प्रदर्शन भी किया
पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे ने प्रदेश सरकार और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि 75 सीटों पर जीत की बात तो छोड़िए मुख्यमंत्री पहले अपनी कुर्सी बचा लें पाटन से उनकी जीत पर मैं उन्हें चैलेंज करता हूं।
वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश में सब तरफ भ्रष्टाचार व्याप्त है। ईडी लगातार कार्रवाई कर रही है जिस पर दिल्ली में जाकर भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की लेकिन पूरी दुनिया जानती है कि उनके सीएम सचिवालय के अधिकारी सहित प्रदेश के दो विधायक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं जो किसी से छुपा नहीं है।