फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Congress leaders accused of tarnishing image through fake news

Kanker: कांग्रेस नेताओं पर लगा फर्जी खबर के जरिए छवि खराब करने का आरोप, आदिवासी समाज ने की कार्रवाई की मांग

Mon, 24 Jul 2023 08:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 24 Jul 2023 08:40 AM IST
सार

कांग्रेस के इंटक नेताओं पर सोशल मीडिया के माध्यम से कृषि विभाग के दो आदिवासी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर छवि खराब करने का आरोप लगा है।

विज्ञापन
Congress leaders accused of tarnishing image through fake news
Kanker News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के इंटक नेताओं पर सोशल मीडिया के माध्यम से कृषि विभाग के दो आदिवासी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर छवि खराब करने का आरोप लगा है। इससे समाज के नाराज आदिवासी संगठन सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक व अजाक्स थाने में कार्रवाई करने की मांग को लेकर आवेदन दिया है। वहीं, कार्रवाई नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की बात कही है।

विज्ञापन


आदिवासी समाज के पदाधिकरी प्रकाश भंडारी ने कहा कि कृषि विभाग के उपसंचालक नरेन्द्र कुमार नागेश व कृषि विभाग में पदस्थ सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी सरजूराम शोरी पर भ्रष्टाचार करने संबंधी भ्रामक खबर सोशल मीडिया में 20 जुलाई को वायरल किया गया था, जिसमें इंटक नेता तबरेज खान व गणेश तिवारी के द्वारा खबर को सोशल मीडिया में एक दैनिक अखबार के हवाले से फर्जी तरीके से वायरल समाचार पत्र में प्रकाशित किया गया है, वो समाचार पत्र कांकेर में वितरित नहीं होता है।
विज्ञापन


समाचार पत्र की विश्वसनीयता की भी जांच करने की मांग की गई है। सर्व समाज व आदिवासी समाज द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि गणेश तिवारी हमेशा आदिवासी समाज के अधिकारियों पर झूठा आरोप लगा उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर ब्लैकमेल करता है, ऐसे अपराधिक प्रवृति के लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित अधिकारी सरजू राम शोरी ने कहा है कि दोनो इंटक नेता सोशल मीडिया में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर दुष्प्रचार करते रहते है, जिस समाचार पत्र की प्रेस विज्ञप्ति प्रकाशन बताया जाता है, वो पूरी तरह से फर्जी है, उसकी भी जांच किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed