फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   CM Sai joins Nag nomination Komal Hupendi joins BJP targets Congress in kanker

kanker: नाग के नामांकन में शामिल हुए सीएम साय, कोमल हुपेंडी को ज्वॉइन कराई भाजपा, कांग्रेस पर साधा निशाना

Tue, 02 Apr 2024 05:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 02 Apr 2024 05:10 PM IST
सार

भोजराज ने सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव , प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया है।

विज्ञापन
CM Sai joins Nag nomination Komal Hupendi joins BJP targets Congress in kanker
भोजराज नाग ने किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कांकेर प्रवास के दौरान आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी को भाजपा की सदस्यता दिलाई।  कोमल हूंपेंडी ने 100 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन थामा है। सीएम विष्णुदेव साय आज कांकेर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के नामांकन में शामिल होने कांकेर पहुंचे थे। भोजराज ने सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव , प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


नामांकन के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने दावा किया कि कांकेर लोकसभा सीट पर भाजपा भारी मतों से जीतकर आएगी, इसके साथ ही उन्होंने आज सुबह बीजापुर में मुठभेड़ में 9 नक्सलियों के मारे जाने पर कहा कि प्रदेश में जबसे भाजपा को सरकार आई है नक्सल विरोधी अभियान में तेजी आई है, और इसका नतीजा भी सबके सामने है कि किस तेजी से अब नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नामांकन रैली के बाद आम सभा को सम्बोधित करते हुए सीएम साय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम साय ने कहा कि इस बार सभी 11 सीट जीतकर कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना है, कांग्रेस को पिछले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने भारी बहुमत के साथ सत्ता दी थी लेकिन कांग्रेस ने सिर्फ जनता के पैसे को लूटने का काम किया और आज उनके अधिकांश नेताओं पर कार्रवाई हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed