फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Chhattisgarh Election 2023 Polling booth for transgenders built for first time in the country

Chhattisgarh Election: पहली बार बनाया गया ट्रांसजेंडर मतदान केंद्र, सुरक्षा में भी इन्हीं को किया तैनात

Tue, 07 Nov 2023 11:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 07 Nov 2023 11:54 AM IST
सार

Chhattisgarh Election 2023: कांकेर में ट्रांसजेंडर्स के लिए रेनबो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें ट्रांसजेंडर्स वोट करने के लिए पहुंचे। देश में पहली बार ट्रांसजेंडर्स के लिए मतदान केंद्र बनाया गया है। कांकेर के पखांजुर में ट्रांसजेंडर्स के लिए मतदान केंद्र बनाया गया है। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Election 2023 Polling booth for transgenders built for first time in the country
ट्रांसजेंडर के लिए बनाया गया मतदान केंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान चल रहा है। इसे लेकर मतदाताओं में उत्साह भी है। इसी बीच कांकेर का रेनबो मतदान केंद्र चर्चा का विषय बना हुआ है।  यहां ट्रांसजेंडर्स वोट करने के लिए पहुंचे। छत्तीसगढ़ में पहली बार ट्रांसजेंडर्स के लिए मतदान केंद्र बनाया गया है। इस मतदान केंद्र की सुरक्षा में ट्रांसजेंडर्स सुरक्षा कर्मी तैनात  किए गए हैं।

विज्ञापन

 

सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसी बीच सुकमा में आईईडी ब्लास्ट हुआ है। धमाके में एक सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया है। जिसे बेहतर इलाज के कैंप लाया गया है। मतदाताओं के उत्साह के कारण इसे नक्सिलयों की बदले की कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

आजादी के बाद पहली बार धुर नक्सली गांव में मतदान

बस्तर जिले के चांदामेटा गांव को नक्सलियों का अभेद किला कहा जाता था। लेकिन आजादी के बाद पहली बार उस गांव में बने मतदान केंद्र पर वोटिंग हो रही है। ऐसे में मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। यहां सुरक्षा को लेकर तगड़े इतजाम किए गए हैं, किसी प्रकार की कोई चूक न हो इसलिए बड़ी संख्या में यहां सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। यह बस्तर का बॉर्डर का एरिया है, यहां से ओडिशा के घने जंगल लगते हैं बताया जाता है कि झीरम हमले के बाद बड़ी संख्या में नक्सली इसी इलाके में जमा हुए थे, इसके बाद बड़े लीडर ओडिशा और सकुमा बीजापुर रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed