फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Chhattisgarh election 2023 Congress candidates filed nominations in Kanker

Chhattisgarh election 2023: कांकेर की तीनों सीटों से कांग्रेस उम्मीदवारों ने किया नामांकन, सीएम भी रहे मौजूद

Wed, 18 Oct 2023 04:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 18 Oct 2023 04:07 PM IST
सार

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में भी क्षेत्र की जनता ने जिले की तीनों विधानसभा सीटों से पार्टी को जीत दिलाई थी, इस बार भी जनता का आशीर्वाद मिलेगा और जिले की तीनों विधानसभाओं में जीत दर्ज होगी। 

विज्ञापन
Chhattisgarh election 2023 Congress candidates filed nominations in Kanker
कांकेर में काग्रेस के प्रत्याशियों ने किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में पहले चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज कांकेर जिले की तीन विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में भी क्षेत्र की जनता ने जिले की तीनों विधानसभा सीटों से पार्टी को जीत दिलाई थी, इस बार भी जनता का आशीर्वाद मिलेगा और जिले की तीनों विधानसभाओं में जीत दर्ज होगी। 

विज्ञापन


वहीं अंतागढ विधायक अनूप नाग के निर्दलीय चुनाव लड़ने और नामंकन लेने पहुंचने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें मना लिया जाएगा, पार्टी से बगावत नहीं करेंगे। वहीं चुनावी घोषणा पत्र जारी करने के सवाल पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी उल्टा लटकाने के अलावा कोई बात नहीं कर रही है। हमने जातिगत जनगणना सहित अन्य घोषणा की है, जबकि भारतीय जनता पार्टी केवल आलोचना करने, जेल भेजने, उल्टा लटकाने की बात कह रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed