फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Chhattisgarh election 2023 Anup Nag rebelled from Congress

Chhattisgarh election 2023: कांग्रेस से बागी हुए अनूप नाग,कांकेर जिले की अंतागढ़ सीट से निर्दलीय मैदान में कूदे

Wed, 18 Oct 2023 03:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 18 Oct 2023 03:01 PM IST
सार

विधायक अनूप नाग आज नामंकन लेने पहुंचे और निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र की जनता ने मुझे स्वतंत्र चुनाव लड़ने को कहा है। 
 

विज्ञापन
Chhattisgarh election 2023 Anup Nag rebelled from Congress
नामांकन फार्म लेने पहुंचे अनूप नाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांकेर जिले की अंतागढ़ विधानसभा में इस बार का विधानसभा चुनाव रोचक होने वाला है। अन्तागढ़ विधानसभा सीट को लेकर कांग्रेस में बगावत हो गई है। वर्तमान विधायक अनूप नाग आज नामंकन लेने पहुंचे और निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र की जनता ने मुझे स्वतंत्र चुनाव लड़ने को कहा है। 

विज्ञापन


नामांकन फॉम लेने के बाद अनूप नाग ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बगावत कहना उचित नहीं होगा जिस ढंग से जनता ने मुझे 18 के चुनाव में आशीर्वाद दिया और जनप्रतिनिधि होने के नाते बड़े ईमानदारी से विकास के कार्यों को धरातल पर लाया गया। हम यह सोचकर चल रहे थे कि कार्यों से मूल्यांकन होगा तो हम निश्चित थे टिकट पाने के लिए। नाग ने आगे कहा कि हमे देखने को मिला हम टिकिट से वंचित हो गए। 

विज्ञापन

 


नाग ने आगे कहा कि लगातार जिस दिन से टिकिट की घोषणा हुई है, मेरे पूरे परलकोट, अन्तागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सुदूर क्षेत्र की माता बहने आहत है और लगातार फोन कर स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप से चुनाव लड़ने का दबाव बना रही है। नाग ने कहा कि मेरा किसी भी राजनीतिक पार्टी, क्षेत्रीय पार्टी से बात हुई है न मैं किसी के पक्ष में जाने वाला हूँ। स्वंत्रत रूप से निर्दलीय उम्मीदवार बनकर फाइट करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


बता दें कि अन्तागढ़ विधानसभा में कांग्रेस ने अनूप नाग का टिकिट काट कर रुपसिंह पोटाई को टिकिट दिया गया है। रुप सिंह पोटाई को टिकिट देने से अनूप नाग के समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही थी। अनूप नाग के समर्थक लगातार क्षेत्र में मीटिंग कर अनूप नाग को निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात सामने आ रही थी। अन्तागढ़ में हुए संकल्प शिविर में भी अनूप नाग के समर्थकों ने पीसीसी चीफ के समक्ष अनूप नहीं तो कोई नहीं के भी लगाए थे। 

 

वहीं अनूप नाग के निर्दलीय चुनाव लड़ने को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि फार्म लेना अलग बात है, उसे जमा करना दूसरी बात है और लड़ना तीसरी बात है। सीएम ने कहा कि हमे पूरा विश्वास है कि अनूप नाग हमारे साथ हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed