{"_id":"652e43ce61491e2d890388f5","slug":"cg-election-2023-hamar-raj-party-releases-list-of-19-candidates-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Election 2023: हमर राज पार्टी ने जारी की 19 प्रत्याशियों की सूची,भानुप्रतापपुर से रिटायर्ड DIG को मिला टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Election 2023: हमर राज पार्टी ने जारी की 19 प्रत्याशियों की सूची,भानुप्रतापपुर से रिटायर्ड DIG को मिला टिकट
Tue, 17 Oct 2023 01:51 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:51 PM IST
सार
हमर राज पार्टी ने 19 प्रत्याशियों की सूची की जारी की है जिसमें भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट से एक बार फिर रिटायर्ड डीआईजी अकबर राम कोर्राम का नाम फाइनल किया गया है।
विज्ञापन
रिटायर्ड डीआईजी अकबर राम कोर्राम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने कमर कस ली है। भाजपा, कांग्रेस, बसपा, आम आदमी पार्टी समेत कई दलों ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसी कड़ी में विधानसभा चुनाव के लिए हमर राज पार्टी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी की है।
विज्ञापन
हमर राज पार्टी ने 19 प्रत्याशियों की सूची की जारी की है जिसमें भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट से एक बार फिर रिटायर्ड डीआईजी अकबर राम कोर्राम का नाम फाइनल किया गया है। अकबर राम कोर्राम भानुप्रतापपुर उपचुनाव के दौरान भी आदिवासी समाज की ओर से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। वर्ष 2022 के भानुप्रतापपुर उपचुनाव में अकबर राम कोर्राम 23371 मतों के साथ तीसरे स्थान पर थे।
विज्ञापन