{"_id":"64e841be5f90c48bbf078cc6","slug":"car-suddenly-caught-fire-the-driver-saved-his-life-by-jumping-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanker: कार में आग लगने से मचा हड़कंप, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanker: कार में आग लगने से मचा हड़कंप, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान
Fri, 25 Aug 2023 11:23 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 25 Aug 2023 11:23 AM IST
सार
भानुप्रतापपुर से कांकेर आ रही एक कार में देवरी के पास सुबह करीब छह अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भानुप्रतापपुर से कांकेर आ रही एक कार में देवरी के पास सुबह करीब छह अचानक आग लग गई। आग लगता देख चालक तुरंत कार को सड़क किनारे रोककर बाहर निकला और आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग की लपटे बढ़ती चली गई। जिसे देख आसपास के लोगों घटना स्थल पर जमा हो गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस की पेट्रोलिंग टीम और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। कोतवाली थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि उन्हें जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो तुरंत घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की टीम को भेजा गया।
विज्ञापन