फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   BSF and police launched Operation Surya Shakti many intelligence bases of Naxalites destroyed in kanker

kanker: बीएसएफ और पुलिस ने चलाया ऑपरेशन सूर्य शक्ति, नक्सलियों के कई खुफिया ठिकाने ध्वस्त, चार नक्सली गिरफ्तार

Wed, 17 Jan 2024 06:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 17 Jan 2024 06:57 PM IST
सार

पूरे ऑपरेशन द्वारा पुलिस पार्टी की माओवादियों के साथ 14 जनवरी को टेकामेटा, पहाड़ी के पास मुठभेड़ हुआ था। 16 जनवरी की सुबह ग्राम तकिलकोट व बिनागुण्डा के मध्य पहाड़ी में मुठभेड़ हुआ था।

विज्ञापन
BSF and police launched Operation Surya Shakti many intelligence bases of Naxalites destroyed in kanker
चार नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांकेर एसटीएफ, कांकेर डीआरजी, नारायणपुर डीआरजी एवं बीएसएफ ने नक्सलियों के खुफिया ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। जिसमें कई स्थानों पर पुलिस- नक्सली मुठभेड़ हुई है और सुरक्षा बलों द्वारा बड़ी मात्रा में नक्सलियों द्वारा किये गये डम्प सामग्री को बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई।

विज्ञापन

 

कांकेर पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि सीपीआई माओवादी संगठन के माड़ एवं उत्तर बस्तर डिवीजन के माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर जिला कांकेर, नारायणपुर एवं गढ़चिरौली के सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम उरचापाल, परैधी, पांगुर, टेकामेटा, मुसपर्से, कुकुर गांव के जंगल स्थानों पर 12 जनवरी से 16 जनवरी तक एसटीएफ, कांकेर डीआरजी, नारायणपुर डीआरजी एवं बीएसएफ द्वारा संयुक्त अभियान सूर्य-शक्ति लॉच किया गया था। 

विज्ञापन

 

इस अभियान के दौरान ही बीहड़ जंगल-पहाड़ियों पर नक्सलियों की (BGL) बैरल ग्रिनेड लॉचर बनाने की फैक्ट्री को ध्वस्त किया गया एवं फैक्ट्री में ड्रिलिंग मशीन, पंचिंग मशीन बरामद किया गया। जब्त हथियार एवं गोला-बारुद को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों, आम नागरिकों एवं सम्पत्ति को नुकसान पहॅुचाने के लिए बड़ी मात्रा में इन हथियारों एवं गोला-बारुदों को छुपाकर रखा गया था, जिन्हें संयुक्त अभियान के दौरान जप्त किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऑपरेशन सूर्य-शक्ति के दौरान घने जंगलों में नक्सलियों के अनेक डेरो को ध्वस्त किया गया है। नक्सलियों के द्वारा बनाये जा रहे हथियारों की फैक्ट्री को पकड़ा गया एवं बड़ी मात्रा में हथियार जब्त करके माड़ के अभेद इलाके में भी सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेरने का काम किया है। 

 

पूरे ऑपरेशन द्वारा पुलिस पार्टी की माओवादियों के साथ 14 जनवरी को टेकामेटा, पहाड़ी के पास मुठभेड़ हुआ था। 16 जनवरी की सुबह ग्राम तकिलकोट व बिनागुण्डा के मध्य पहाड़ी में मुठभेड़ हुआ था। यहीं नहीं सूर्य शक्ति ऑपरेशन के दौरान 04 माओवादियों को भी गिरफ्तार किया गया है।  


ये नक्सली हुए गिरफ्तार

आयतू राम नुरेटी निवासी बिनागुण्डा थाना छोटेबेठिया, जिला कांकेर, मनोज हिचामी, निवासी ग्राम कोंगे थाना छोटेबेठिया, जिला कांकेर, सुरेश नुरूटी निवासी बिनागुण्डा थाना छोटेबेठिया, जिला कांकेर, बुधु राम पद्दा निवासी बिनागुण्डा थाना छोटेबेठिया, जिला कांकेर।  


ये हथियार हुए बरामद

बाईपाड ग्रिनेड लॉचर, 2. बीजीएल शैल- 14 नग, एयर रायफल- 02 नग, मजल लोडिंग वैपन- 02 नग, 12 बोर बन्दूक- 01 नग, इंसास मैगजीन- 03 नग बुशनल टेलिस्कोप- 01 नग, जनरेटर- 02 नग, बैंच क्लेंपिंग मशीन, ड्रिलिंग एवं पंचिंग मशीन,  टेलरिंग शॉप, वर्दी, भारी मात्रा में राशन सामग्री। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed