{"_id":"6470ca6756c1117d5609e005","slug":"bear-killed-in-vehicle-collision-in-kanker-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanker: वाहन की टक्कर से भालू की मौत, तालाब के किनारे मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanker: वाहन की टक्कर से भालू की मौत, तालाब के किनारे मिला शव
Fri, 26 May 2023 08:34 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Fri, 26 May 2023 08:34 PM IST
सार
कांकेर परिक्षेत्र के प्रभारी रेंजर धनलाल साहू ने बताया कि सुबह गांव वालों से सूचना मिली थी कि एक भालू तालाब किनारे मृत अवस्था मे पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंच कर भालू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
तालाबा किनारे मिला भालू का शव।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कांकेर नगर में से सटे डुमाली के पहाड़ो में एक भालू की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। उसका शव तालाब के पास पड़ा हुआ मिला। गर्मी के दिनों में भालू जंगलों से निकलकर भोजन-पानी की तलाश में रहवासी क्षेत्र की ओर रुख करते हैं।
विज्ञापन
कांकेर परिक्षेत्र के प्रभारी रेंजर धनलाल साहू ने बताया कि सुबह गांव वालों से सूचना मिली थी कि एक भालू तालाब किनारे मृत अवस्था मे पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंच कर भालू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट में गाड़ी से टकराने के भालू के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मृत भालू की उम्र करीब 15 साल थी और मादा है।
विज्ञापन
गांव वालों ने जानकारी दी है कि अक्सर भालू आस-पास घूमते देखा गया था। रेंजर ने बताया कि अज्ञात वाहन की ठोकर से ही भालू की मौत हुई है। वाहन के ठोकर से भालू को चोट लगी थी जो तालाब के पास जाकर मौत हो गई। रिपोर्ट बनाकर कांकेर कोतवाली थाने भी भेजा जा रहा है ताकि अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया जा सके।
विज्ञापन