फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   After the murder of BJP leader politics of Pakhanjur changed its stance in kanker

kanker: BJP नेता की हत्या के बाद पखांजुर की राजनीति ने बदला रुख,भाजपा की झोली में गई नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट

Fri, 19 Jan 2024 05:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 19 Jan 2024 05:42 PM IST
सार

कांकेर में आज नगर पंचायत पखांजुर के अध्यक्ष पद के ख़िलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया जिसमें एक पार्षद को छोड़ ,ग्यारह पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव में मतदान किया।

विज्ञापन
After the murder of BJP leader politics of Pakhanjur changed its stance in kanker
पखांजुर नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांकेर में आज नगर पंचायत पखांजुर के अध्यक्ष पद के ख़िलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया जिसमें एक पार्षद को छोड़ ,ग्यारह पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव में मतदान किया। गौरतलब है कि नगर पंचायत पखांजुर में कांग्रेस पार्टी के बप्पा गांगुली अध्यक्ष हैं जिसके कार्यप्रणाली से नाराज पार्षदों ने गांगुली को हटाने को लेकर अविश्वास प्रस्ताव रखा था। जिसके बाद से पखांजुर में राजनीति गरमा गई थीऔर कुर्सी जाने के भय से बप्पा गांगुली अपने समर्थकों समेत भाजपा नेता पूर्व अध्यक्ष असीम राय को गोली मरवा कर हत्या करवा दी गई थी। जिससे यह हत्याकांड पूरे प्रदेश भर में काफी चर्चा में आ गया थी।आज नगर पंचायत पखांजुर के अध्यक्ष पद को लेकर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया जिसमें ग्यारह पार्षदों ने मतदान कर अध्यक्ष को हटाने को लेकर यह मतदान किया। 

विज्ञापन

 

नगर पंचायत पखांजुर में कुल पन्द्रह पार्षद हैं जिसमे असीम राय की हत्या होने के बाद संख्या 14 बची। जिसमे भी हत्या करवाने के आरोप में अध्यक्ष बप्पा गांगुली और पार्षद विकास पाल पुलिस की अभिरक्षा (जेल) में है। जिससे शेष बचे बारह पार्षदों में से कुल ग्यारह पार्षद ने मतदान किया है।जिससे अब स्थिति एकदम साफ हो गई है कि अध्यक्ष पद अब कांग्रेस के खाते से हटकर भाजपा की झोली में जाने वाली है। वहीं दूसरी ओर अध्यक्ष पद के लिए महिला पार्षद मोनिका साहा को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। परन्तु मोनिका साहा का कहना है कि भाजपा पार्टी जो निर्णय देगी वह स्वीकार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed