जमीन नीलामी को लेकर AAP का प्रदर्शन: कार्यकर्ताओं ने तोड़े बैरिकेड, पुलिस से झड़प, एसडीओपी का पकड़ा कॉलर
कांकेर में आम आदमी पार्टी ने बुधवार को नगर पंचायत की जमीन की नीलामी को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। रैली निकालकर कार्यकर्ता भानुप्रतापपुर नगर पंचायत पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेड लगाए थे। कार्यकर्ताओं ने उसे तोड़ दिया और आगे बढ़ने लगे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ भी जमकर धक्का-मुक्की हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कांकेर में आम आदमी पार्टी ने बुधवार को नगर पंचायत की जमीन की नीलामी को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। रैली निकालकर कार्यकर्ता भानुप्रतापपुर नगर पंचायत पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेड लगाए थे। कार्यकर्ताओं ने उसे तोड़ दिया और आगे बढ़ने लगे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ भी जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने वहां ड्यूटी पर तैनात एसडीओपी का कॉलर पकड़ लिया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष पार्षदों, क्षेत्रीय विधायक और सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
आम आदमी पार्टी का कहना है कि नगर पंचायत भानुप्रतापपुर क्षेत्र अंतर्गत दल्ली रोड स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 6 रकबा 0.200 हेक्टेयर भूमि की एक करोड़ एक लाख 51 हजार रुपये में नीलामी की गई है। आरोप है कि इस जमीन की नीलामी से पहले निविदा नहीं निकली गई। किसी भी जमीन की नीलामी में 10 प्रतिशत अमानत राशि जमा कराना होता है, जबकि यहां 25 प्रतिशत राशि जमा कराई गई है। नगर पंचायत जमीन की नीलामी इससे पहले तीन बार रद्द कर चुका है। यह जमीन नीलामी शुरुआत से ही विवादों में रही है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित की बात करती है, लेकिन केवल अमीरों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है। यदि भूमि पर नगर पंचायत के द्वारा काम्प्लेक्स दुकान बनाकर दिए जाते तो कई जरूरतमंद गरीबवर्ग का जीवनयापन हो सकता था, लेकिन इसे मुनासिब नहीं समझा गया। उक्त भूमि के लिए नीलामी निविदा का प्रकाशन चार अखबारों में किया जाना बताया जा रहा है, लेकिन मांगें जाने पर विभाग द्वारा एक भी पेपर नहीं दिखाया गया।