फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   A young student committed suicide in Kanker

Kanker: आईटीआई छात्र ने की आत्महत्या, एक छात्रा से था एकतरफा प्रेम प्रसंग, पुलिस करेगी मामले की जांच

Tue, 12 Dec 2023 03:31 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 12 Dec 2023 03:31 PM IST
सार

मामले में आगे की जांच पड़ताल में पता चला कि छात्र का आईटीआई की ही एक छात्रा से एकतरफा प्रेम प्रसंग था। छात्र ने छात्रा को परेशान किया तो उसने जानकारी अपने भाई को दे दी।

विज्ञापन
A young student committed suicide in Kanker
पुलिस की गिरफ्तर में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांकेर जिले के अंतागढ़ आईटीआई में सात नवंबर को एक युवक की आत्महत्या की खबर नगर में आग की तरह फैली। जिसमें खिलेश आरदे जो की भीरागांव का निवासी है, वह आईटीआई छात्रवास में रहकर अपनी आईटीआई की पढ़ाई करता है। अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही अंतागढ़ पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसमें यह बात सामने आई  कि युवक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं।

विज्ञापन


परिजनों ने भी युवक के साथ स्थानीय कुछ ग्रामीणों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगाया था। वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच में पाया कि मृत युवक खिलेश आरदे जो की कलगांव की युवती से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी। नाराज युवती ने अपने भाई मनीष गावड़े को सारी बात बता दी। मनीष गावड़े इस बात से आक्रोश होकर अपने छह अन्य साथियों के साथ मिलकर अंतागढ़ आईटीआई हॉस्टल पहुंच गया। जहां युवक के साथ मारपीट की और उसे इस कदर डराया धमकाया। जिससे आहत युवक ने फांसी लगाकर खुद खुशी कर ली। वारदात में पुलिस ने छह लोगो को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मामले में आगे की जांच पड़ताल में पता चला कि छात्र का आईटीआई की ही एक छात्रा से एकतरफा प्रेम प्रसंग था। छात्र ने छात्रा को परेशान किया तो उसने जानकारी अपने भाई को दे दी। भाई अपने साथियों के साथ हॉस्टल पहुंचा और मारपीट करते हुए धमकाया था। इस घटना के बाद छात्र ने खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed