फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   12th accused of BJP leader Aseem Rai murder case arrested in Kanker

कांकेर पुलिस को बड़ी कामयाबी: भाजपा नेता असीम राय हत्याकांड का 12वां आरोपी गिरफ्तार, हो सकता है अहम खुलासा

Sat, 13 Jan 2024 11:01 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 13 Jan 2024 11:01 PM IST
सार

कांकेर में भाजपा नेता असीम राय हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। 12वें आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। असीम राय को गोली मारने वाले आरोपी विकास तालुकदार को गढ़चिरौली से पकड़ा है। 

विज्ञापन
12th accused of BJP leader Aseem Rai murder case arrested in Kanker
भाजपा नेता असीम राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता असीम राय हत्याकांड में 12वें आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, असीम राय को गोली मारने वाले आरोपी विकास तालुकदार को गढ़चिरौली से पकड़ा है। आरोपी के पास से पिस्टल भी बरामद किया गया है। शनिवार दोपहर लगभग चार बजे कड़ी सुरक्षा के बीच विकास को पखांजुर पुलिस थाना लाया गया है। जहां पुलिस विकास से पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि इस घटनाक्रम में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं। 
विज्ञापन

 

यह वहीं आरोपी है। जिसने 2016 में गोंडाहूर थाना अंतर्गत राजनांदगांव के एक व्यापारी को गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया था।वर्तमान में ईसी शूटर को असीम राय की हत्या करने की डील सात लाख रुपये में दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस घटनाक्रम का मुख्य आरोपी बप्पा गांगुली समेत 11 आरोपियो को शुक्रवार को गिरफ्तार किया जा चुका है। गोली मारने वाले विकास की तलाश की जा रही थी। लेकिन वह भी पुलिस से ज्यादा समय बच नही सका और शनिवार को विकास भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

विज्ञापन

सात जनवरी को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और पखांजूर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।जिसके बाद हत्याकांड मामले में एसआइटी दल को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी थी।

इस हत्याकांड की जांच के लिए गठित 18 सदस्यी एसआइटी दल ने ग्यारह आरोपितों को पकड़ा था। हत्या की पूरी डील सात लाख रुपये में फिक्स हुआ। एक लाख रुपये में कट्टा खरीदा गया था। आरोपियो से एक पल्सर बाइक और साढ़े तीन लाख रुपये बरामद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed