फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker : Sick Naxal couple seeks help from security forces, admitted to hospital

कांकेर : कोरोना संक्रमित नक्सल दंपति ने मांगी मदद, सुरक्षा बलों ने अस्पताल में भर्ती कराया

Thu, 13 May 2021 11:43 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, कांकेर।
पीटीआई, कांकेर। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 13 May 2021 11:43 PM IST
सार

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बृहस्पतिवार को बताया कि कांकेर जिले में स्थित कोविड केयर सेंटर में पुलिस ने मेडकी लोकल ऑर्गनाइजेशन स्क्वॉड के नक्सली अर्जुन ताती और लक्ष्मी पद्दा को भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Kanker : Sick Naxal couple seeks help from security forces, admitted to hospital
नक्सली (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में बीमार होने के बाद नक्सल दंपति ने सुरक्षा बलों से मदद मांगी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। नक्सली दंपति में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बृहस्पतिवार को बताया कि कांकेर जिले में स्थित कोविड केयर सेंटर में पुलिस ने मेडकी लोकल ऑर्गनाइजेशन स्क्वॉड के नक्सली अर्जुन ताती और लक्ष्मी पद्दा को भर्ती कराया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को नक्सल दंपति जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीमा सुरक्षा बल के कामतेड़ा गांव स्थित शिविर पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वह बीमार हैं और वह मदद चाहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने इसके बाद नक्सलियों की मदद की और कांकेर में दोनों की जांच करवाई गई। जांच में दोनों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सल दंपति के इलाज के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी तथा आत्मसमर्पण से संबंधित कार्रवाई पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुंदरराज ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बीते कुछ दिनों में सुकमा और बीजापुर जिले में बीमारी के कारण 10 से अधिक नक्सलियों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि अभी तक नक्सलियों की मृत्यु के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि नक्सलियों की मृत्यु कोविड-19 के कारण हुई है।

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कड़ी नाकेबंदी की गई है। इससे नक्सलियों को दवा और अन्य सामानों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि यदि नक्सली समर्पण करते हैं तब उनका इलाज करवाया जाएगा।

इधर मंगलवार को दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने दावा किया था कि कोविड-19 बीमारी से या विषाक्त भोजन करने से 10 नक्सलियों की मृत्यु हुई है। नक्सलियों ने सुकमा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में उनका अंतिम संस्कार किया है।


पल्लव के अनुसार पुलिस को जानकारी मिली है कि कई नक्सली नेता भी कोविड-19 की चपेट में हैं और वह सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में दवा और टीका की व्यवस्था करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed