फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kailashpur Panchayat Secretary Ramprakash Sahu suspended action taken on corruption in drain construction in K

Korea: कैलाशपुर पंचायत सचिव रामप्रकाश साहू निलंबित, नाली निर्माण में भ्रष्टाचार पर हुई कार्रवाई

Wed, 24 Jul 2024 03:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 24 Jul 2024 03:50 PM IST
सार

जिला पंचायत कोरिया सीईओ डॉ आशुतोष ने बताया कि भ्रष्टाचार करने वालों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। कलेक्टर कोरिया के निर्देशानुसार दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी ताकि सभी के लिए सबक हो सके।

विज्ञापन
Kailashpur Panchayat Secretary Ramprakash Sahu suspended action taken on corruption in drain construction in K
कैलाशपुर पंचायत सचिव रामप्रकाश साहू निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरिया जिले में शासन की जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गडबड़ी करने वालों पर निरंतर कार्रवाई जारी है। कलेक्टर कोरिया विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार निर्माण कार्यों में अनियमितता करने वाले दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि गत दिवस महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत सोनहत जनपद पंचायत के ग्राम कैलाशपुर में बनने वाली पक्की नाली के निर्माण में अनियमितता का मामला संज्ञान में आया था। 

विज्ञापन


इसके तुरंत बाद जांच टीम बनाकर कार्यों की भौतिक गुणवत्ता जांच कराई गई और जैसे जैसे जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है दोषियों पर कड़ी कार्यवाही जारी है। डॉ चतुर्वेदी ने बताया कि सबसे पहले जांच मे पूरी तरह से गुणवत्ताहीन पाई गई नाली को तोड़ने के आदेश जारी किए गए साथ ही जांच के दौरान सर्व संबंधितों को कारण बताओ नोटिस जारी कर सभी का जवाब लिया गया। जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर कार्य की एजेंसी रहे ग्राम पंचायत कैलाशपुर में पदस्थ ग्राम पंचायत सचिव रामप्रकाश साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इसके साथ ही ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के एसडीओ सोनहत जगन्नाथ सिदार को निलंबित करने के लिए आयुक्त सरगुजा संभाग को अनुशंसा पत्र भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


कार्य के लिए सीधे जिम्मेदार ग्राम पंचायत कैलाशपुर सरपंच रूपवती चेरवा के विरुद्ध पंचायती राज अधिनियम की धाराओं के तहत पद से पृथक करने की कार्यवाही एसडीएम सोनहत को प्रेषित कर दी गई है। कार्य में तकनीकी देखरेख के लिए जिम्मेदार तकनीकी सहायक सुरेश कुर्रे को चेतावनी पत्र जारी करते हुए अतिरिक्त भुगतान की राशि के वसूली के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत कोरिया सीईओ डॉ आशुतोष ने बताया कि भ्रष्टाचार करने वालों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। कलेक्टर कोरिया के निर्देशानुसार दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी ताकि सभी के लिए सबक हो सके। कैलाशपुर में पक्की नाली निर्माण कार्य में सप्लाई करने वाली फर्म को काली सूची में दर्ज करने के लिए महात्मा गांधी नरेगा के आयुक्त को पत्र प्रेषित कर दिया गया है। उन्होने आगे बताया कि ग्राम पंचायत के सचिव श्री राम प्रकाश साहू तथा एसडीओ आरईएस श्री सिदार के विरुद्ध विभागीय जांच भी संस्थित करने के आदेश जारी किए गए हैं। कुछ अन्य कार्यों की जांच भी प्रक्रियाधीन है जिसमें प्रतिवेदन व जवाब आने के तुरंत बाद अन्य कठोर कार्यवाहियां की जाएंगी। डॉ आशुतोष ने कहा कि सभी निर्माण एजेंसी यह स्पष्ट तौर पर समझ लें कि जनहितकारी योजनाओं के तहत हो रहे प्रत्येक निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed